जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को दिये निर्देश,तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित अवधि के अंदर करें निस्तारण

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के खड्डा तहसील में किया गया। जिसमें 146 फरियादियों ने अपना – अपना शिकायती प्रार्थना पत्र दिए।...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद के खड्डा तहसील में किया गया। जिसमें 146 फरियादियों ने अपना – अपना शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। जिसमें सोलह शिकायतों का निस्तारण मौके पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कराया गया।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह द्वारा आज खडडा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की शिकायतों को सुना गया। जहां पर कुल 146 शिकायतें दर्ज हुई और 16 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित अवधि के अंदर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उनका समय अवधि के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लिया जाएगा।और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारी गण को सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम की समीक्षा शासन स्तर से सीधे की जा रही है, जिसमें शासन शिकायतकर्ता से डिस्पोजल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहा है। अतः सभी अधिकारी गण बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर पूर्ण मानकों के अनुरूप स्थल पर जाकर जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। दर्ज शिकायत का निस्तारण होने के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से संबंधी सूचना तहसील एवं शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से भी वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। अतः सभी अधिकारी गण बहुत ही गंभीरता के साथ तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ जनता को प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विनोद कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुदर्शन सोनकर, उप जिलाधिकारी खडडा देश दीपक सिंह, जिला विकास अधिकारी श मुख्य चिकित्सा अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम, जिला विद्यालय निरीक्षक वेद प्रकाश मिश्र सहित अन्य जनपद स्तरीय व तहसील के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY