आकांक्षा समिति ने किया आह्वान, जनपद को बनाएं प्लास्टिक मुक्त

Shareकुशीनगर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आकांक्षा समिति के आह्वान पर पडरौना स्थित गाँधी पार्क में बृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जनपद को पालीथीन...

कुशीनगर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आकांक्षा समिति के आह्वान पर पडरौना स्थित गाँधी पार्क में बृहद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जनपद को पालीथीन मुक्त करने पर गंभीर पहल नगर के विद्यालयों एवं आकांक्षा समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदू मिश्र ने किया ।
उक्त कार्यक्रम से पूर्व रियल पैराडाइज स्कूल द्वारा रामकोला रोड पर जागरूकता रैली निकाली गई जिसको प्रधानाचार्या डॉ सुनीता पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया । इसी क्रम में सिस्टर निवेदिता स्कूल से जागरूकता रैली तिलक चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जिसको प्रधानाचार्या रमा खेतान ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।दोनो स्कूल के बच्चे सुभाष चौक से एक समूह में गाँधी पार्क पहुँचे।इस रैली में बच्चों ने “प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ” “स्वच्छ राष्ट्र बनाना है ,घर घर से प्लास्टिक हटाना है” से नगर को जागरूक किये। यहां रियल पैराडाइज की शिक्षिकाओ ने प्लास्टिक मुक्ति पर मनमोहक गीत सुनाया तो वहीं सिस्टर निवेदिता के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के सुन्दर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्लास्टिक मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया।


आकांक्षा समिति की अध्यक्षा ममता सिंह ने गाँधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया इस अवसर पर ममता सिंह ने कहा कि यदि आज महात्मा गाँधी जी जीवित होते तो निश्चित रूप से प्लास्टिक मुक्ति हेतु सत्याग्रह शुरू कर दिए होते और आज उसी क्रांति की आवश्यकता है । इस अवसर पर उन्होंने आकांक्षा समिति द्वारा निर्मित कराए गए कपड़े के झोलों का वितरण भी करवायीं और प्रेरित भी की । उन्होंने कहा कि सभी लोग जब भी बाजार जाए अपने साथ ये झोला लेकर चलें।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका बबिता सिंह,महिला थाना प्रभारी बिभा पांडेय,रियल पैराडाइज की प्रधानाचार्या डॉ सुनीता पांडेय,सिस्टर निवेदिता की प्रधानाचार्या रमा खेतान,मारवाड़ी चेतनाशाखा की अध्यक्ष मीनू जिंदल,मधु सर्राफ आदि लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY