चोरी की गयी मोटरसाईकिल बरामद, तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Shareकुशीनगर आज दिन गुरुवार को पडरौना कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा...

कुशीनगर आज दिन गुरुवार को पडरौना कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे क्रम में कोतवाली के उप निरीक्षक आलोक कुमार मय टीम सहित कोचिंग संस्थानों और रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान भूतनाथ कालोनी मोड़ पर एक स्कूटी पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर पता चला कि चोरी की मोटर साइकिल है उसके बाद उन तीनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली में संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

गौरतलब है कि प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 475/19 धारा 379/411 भा0द0वि0से सम्बन्धित चोरी गयी मोटरसाईकिल को आज दिनांक 03.10.2019 को समय 07.00 बजे सुबह रेलवे स्टेशन मोड़ भूतनाथ कालोनी से एक मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की दो अन्य मोटरसाकिलों को बरामद कर मुकदमा घटना का अनावरण किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 478/19 धारा 41/411, 413, 419, 420, 468, 471 Ipc पंजीकृत कर अभियुक्त रवि मिश्रा पुत्र अरूण मिश्रा सा0 सेवरही कतौरा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर,
ज्ञान प्रकाश गिरी उर्फ आशिष पुत्र विक्रम गिरी सा0 वार्ड नं0 2 जानकीनगर सेवरही थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, महमूद आलम उर्फ आयान पुत्र अमीरूद्दीन सा0 कतौरा थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को जेल भेजा गया।

बरामदगी का विवरण
1.TVS Jupiter टाईटेनियम ग्रे कलर चेचिस नं0 MD626EG42N3K58424, इंजन नं0 EGUKH262082।
2.TVS sport लाल कलर बिना नं0 के, चेचिस नं0 MD625AMF56B1E91977 ।
3.HERO HONDA CD Deluxe लाल कलर बिना नं0 के, व चेचिस नं0 व इंजन नं0 को घीस कर मिटा दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 आलोक कुमार कोतवाली पडरौना,का0 हिमांशु सिंह,का0 विरेन्द्र यादव, का0 सत्येन्द्र कुमार, का0 विजयपाल सिंह, का0 विरेन्द्र सिंह ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY