स्वच्छता ही सेवा, अभियान के तहत निकाली गई रैली

Shareकुशीनगर पडरौना नगर के कठकुईया मोड़ स्थित गांधी पार्क में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने किया। इस...

कुशीनगर पडरौना नगर के कठकुईया मोड़ स्थित गांधी पार्क में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वच्छता न होने के कारण जहां एक ओर बीमारियां फैलती हैं वहां आसपास वातावरण भी गंदगी के कारण प्रदूषित होता है। सभी लोग अपने घरों के आसपास सफाई रखें साथ ही अपने आसपास लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। तथा जनपद में प्लास्टिक को पूरी तरह से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

प्लास्टिक मुक्त जनपद बनाने के उद्देश्य से उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने दैनिक जीवन से पॉलिथीन को दूर हटायें। पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करें, पॉलीथिन का प्रयोग न करें। अपने पास-पड़ोस के लोगों को जागरूक करें। पॉलिथीन मानव जीवन के स्वास्थ्य तथा पशुओं के लिए बहुत ही हानिकारक हैै। और दुकानदारों व्यापारियों से कहा कि दुकानों व प्रतिष्ठानों पर पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें। किसी भी ग्राहक को बिना कपड़े के थैले के समान न दें, अपनी दुकान के बाहर बोर्ड लगाएं कि यहां पॉलीथिन का प्रयोग नहीं किया जाता। सड़कों पर गंदगी न करें। अपने घर से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर सड़कों के किनारे न फेंके बल्कि कूड़ा को निर्धारित स्थान पर ही डालें।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि स्वच्छ भारत के तहत प्रत्येक घर में शौचालय हो और इसी को आधार मानकर माननीय प्रधानमंत्री जी ने गांव-गांव स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सभी को आह्वान किया है। सभी लोग अपनी गली, मोहल्ले, गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएं। सबसे पहले प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लें, कपड़े के बैग का प्रयोग करें और स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाकर माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करें। उन्होंने इस अवसर पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान‘‘ अंतर्गत सभी को संकल्प लेने की अपील की।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता ही सेवा रैली को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया तथा निःशुल्क झोले का वितरण भी अपने हाथों से किया। कार्यक्रम दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार व जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी द्वारा भी सभा को संबोधित कर उपस्थित जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किये जाने तथा सभी को इस कार्य मे अपनी भागीदारी निभाने के साथ ही अपने जनपद को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने में सभी से सहयोग करने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुदर्शन सोनकर, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY