चार सदस्यीय पर्वतारोही टीम डीएम से मिले

Shareकुशीनगर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुकी पर्वतारोही दल का आगमन आज जनपद कुशीनगर में हुआ। चार सदस्यीय टीम ने जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार...

कुशीनगर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न देशों का भ्रमण कर चुकी पर्वतारोही दल का आगमन आज जनपद कुशीनगर में हुआ। चार सदस्यीय टीम ने जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह से कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में भेंट कर अपने उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 4.5 लाख किलोमीटर पैदल चलने का लक्ष्य है इस परिपेक्ष में अभी तक 3.95 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिए गए हैं जिसमें बांग्लादेश, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, चीन, नेपाल, वर्मा, थाईलैंड, बलूचिस्तान, सहित एवेरेस्ट पर्वत पर भी 2018 में चढ़ाई की गई थी।
दल के सदस्य अवध बिहारी लाल लखीमपुर निवासी द्वारा बताया गया कि इन देशों में पर्यावरण संरक्षण व शांति का संदेश दिया गया है तथा विद्यालयों में संगोष्ठी का आयोजन कर सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, सहित महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है तथा जनपद कुशीनगर में भी दो दिवसीय भ्रमण दौरान विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया जाएगा । दल के अगुवा श्री बिहारी लाल ने बताया कि टीम के सभी सदस्यों द्वारा आजीवन बिना विवाह रहने का संकल्प लिया गया है, फिलहाल उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के भ्रमण पर निकले इस दल ने अब तक 25 जनपदों का भ्रमण कर लिया है, जनपद कुशीनगर के बाद देवरिया जनपद हेतु दल प्रस्थान करेगी।
जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने पर्वतारोही दल से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा उनके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कामना भी की गई।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY