बीस लाख का अबैध पटाखा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Shareकुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने आज दिन मंगलवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र...

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने आज दिन मंगलवार को कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अगामी दिवाली त्यौहार के मद्देयनजर अबैध पड़ाका की दुकान व गोदाम के चेकिंग के दौरान आज दिनांक 15.10.19 को थाना को0 पड़रौना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वाणी टोला में जितू केशरी पुत्र पन्ने लाल के मकान व दुकान में अबैध रुप से पटाके का भण्डारण किया गया है औऱ विक्री की जा रही है कि इस सूचना को उप0 जिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी सदर को सूचना दी गई तथा दिवाली त्यौहार की सुरक्षा व अबैध पटाखो के चेकिंग करते हुये अग्निसमन अधिकारी अपने फोर्स के साथ तिलक चौक पर पहुंचे तभी उपजिलाधिकारी महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय भी तिलक चौक पर पहुंचे । थाना कोतवाली पुलिस और अग्निसमन अधिकारी के साथ जितू केशरी पुत्र स्व0 पन्ना लाल केशरी के मकान व दुकान पर चेक किया गया तो बिना लाइसेन्श के अबैध रुप से भारी मात्रा में पटाखो का भण्डारण पाया गया ।
अग्निसमन अधिकारी द्वारा देख कर बताया गया की अत्यन्त ही ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे है जिसमे कुल दुकान व भण्डारण से 39 बोरी प्लास्टिक की बड़ी बोरी में दो बन्डल 4 कार्टून अबैध पटाखा बरामद हुआ। जिसका कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 486/19 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग बनाम 1.आशीष पुत्र नरेश प्रसाद. 2. आदित्य गिरि पुत्र परशुराम गिरि 3.जितू केशरी पुत्र पन्नेलाल निवासीगण गुदरी बाजार थाना कोतवाली पडरौना कुशीनगर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त आशीष पुत्र नरेश प्रसाद व आदित्य गिरि पुत्र परशुराम गिरी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैदानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी व गिरफ्तार करने वाली टीम-
पवन कुमार सिंह प्रभारी थाना को0 पड़रौन।उ0नि0 अखिलेश कुमार राय,उ0नि0 निरंजन राय,फायर सर्विस अधि0 इन्द्रजीत वर्मा,का0 अनिल सिंह,का0 प्रदीप यादव,का0 विजेन्द्र यादव,का0 सौरभ सिंह,का0 चन्दन यादव,का0फा0 विकास यादव,का0 प्रदीप प्रसाद

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY