किसान दिवस में आये शिकायतों का, संबंधित अधिकारी करें समय से निस्तारण…..जिलाधिकारी

Shareकुशीनगर शासन के निर्देेशानुसार जनपद स्तर पर माह के तृतीय बुधवारको जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है। के क्रम में जिलाधिकारी डा0...

कुशीनगर शासन के निर्देेशानुसार जनपद स्तर पर माह के तृतीय बुधवारको जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया है। के क्रम में जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी श्री सिंह द्वारा किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। बैठक में उपकृषि निदेशक अरुण कुमार चौधरी द्वारा पिछली बैठक में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण के सम्बंध में अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण किया गया था शेष लम्बित प्रकरणों में शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है, जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि किसान दिवस में जो शिकायते प्राप्त होगी संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। इस किसान दिवस के अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित किसानों को सरसों,राई, गेहूं, मशरूम आदि की वैज्ञानिक विधि से खेती करने के तरीके बताए गए।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर किसानों द्वारा खेत मे पराली न जलाने की अपील की गई साथ ही उन्होंने जनपद के सभी कम्बाइन मशीन मालिकों को मशीन के साथ भूसा बनाने वाली मशीन को भी साथ मे लगाने हेतु नोटिस भेजे जाने का निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए। उन्होंने इस का पॉलन न करने वाले कम्बाइन मॉलिकों के खिलाफ जांच कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया। इसी प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के सम्बंध में उपस्थित कृषकों से अपील की गई कि जो भी किसान 18-40 वर्ष के मध्य के हैं उन्हें जागरूक कर इस योजना से जोड़ने का कार्य करें। यह योजना बहुत ही उपयोगी है तथा भविष्य के लिए सुरक्षित है।
इस दौरान जनपद के कृषकों द्वारा समितियों पर खाद उपलब्ध नही होने, फसल विमा योजना अंतर्गत विमा की रकम वापस नही होने, माइनर व रजवाहा के पटरियों पर झाड़ियों की सफाई कराने आदि संबंधित शिकायतें दर्ज की गई, जिसे जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया, इस दौरान उप निदेशक कृषि द्वारा विभाग से संचालित योजनाओं व कार्यक्रमो की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, मुख्य पशु चिकितशाधिकारी एस0 के0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी अधि0 अभि0 विद्दयुत,सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व कृषक गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY