जिलाधिकारी ने किसानों से की अपील, संशोधित मूल्य पर ही ले उर्वरक

Share★ जिलाधिकारी ने बताया है कि इफको के फास्फेटिक उर्वरकों के दरो में किया गया है संशोधन, किसान नये दरों पर ले उर्वरक। ★कृषि बीज भंडार पर गेहूं के...

★ जिलाधिकारी ने बताया है कि इफको के फास्फेटिक उर्वरकों के दरो में किया गया है संशोधन, किसान नये दरों पर ले उर्वरक।

★कृषि बीज भंडार पर गेहूं के बीज एचडी 2967 और सरसों राई तोरिया पर 50% की सब्सिडी उपलब्ध है।
★उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक दर पर या पुरानी दर पर उर्वरक का विक्रय किया जाता है तो जिला कृषि अधिकारी के मो0 न0 9415335613 एवं उप निदेशक कृषि के मो0न0 9721213151 पर तत्काल सूचित करें,

कुशीनगर इफको के फास्फेटिक, उर्वरकों की दर संशोधित किया गया है। वर्तमान समय में डी0ए0पी0 प्रति 50 किग्रा0 बैग का दर रुपये 1200.00, एन0पी0के0 20-20-13 का प्रति 50 किग्रा0 बैग का दर रुपये 1185.00 एवं एन0पी0के0 12-32-16 का प्रति 50 किग्रा0 बैग दर रुपये 975.00 निर्धारित किया गया है। जिसकी जानकारी जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है
उन्होंने जनपद के सभी कृषकों से अपील किया है कि वर्तमान में घटी हुई दर पर ही उर्वरकों का क्रय करें। उर्वरक विक्रेता कृषको को उनके आधार कार्ड पर पी0ओ0एस0 मशीन से ही उर्वरकों की ब्रिकी करे तथा उन्हे रसीद अवश्य उपलब्ध करायें।
अगर किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा अधिक दर पर या पुरानी दर पर उर्वरक का विक्रय किया जाता है तो जिला कृषि अधिकारी के मो0 न0 9415335613 एवं उप निदेशक कृषि के मो0 न0 9721213151 पर तत्काल सूचित करें, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जनपद के समस्त कृषि बीज भंडार पर गेहूं बीज एच0डी0 2967, राई, सरसों, एवं तोरिया बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। कृषक बंधु इसका लाभ उठाएं।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY