आम जनमानस को न्याय और सुरक्षा व्यवस्था देना, मेरा काम…नोडल अधिकारी

Shareकुशीनगर अपर पुलिस महानिदेशक और जिले के नोडल अधिकारी दावा शेरपा आज दिन मंगलवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मैं नोडल आधिकारिक रूप...

कुशीनगर अपर पुलिस महानिदेशक और जिले के नोडल अधिकारी दावा शेरपा आज दिन मंगलवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि मैं नोडल आधिकारिक रूप में पहली बार जिला की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम पर आया हूं जिले के थानो और चौकियो पर तमाम तरह की कमियां पायी गयीं। इस दौरान उन्होंने कसया थाना का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाया कि कसया थाना का साफ सफाई नहीं है और वहां महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है वहां पर महिला कांस्टेबल तथा आम महिला भी अपने शिकायतें लेकर आती हैं उनको किसी कारणवश देर तक रुकना पड़ता है तो उस स्थिति में महिलाओं के आवश्यकताओं के लिए शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। तथा उन्होंने बताया कि जिले के थाने और चौकियों पर साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा वहां पर साफ सफाई होनी चाहिए और महिलाओं के लिए शौचालय भी होनी चाहिए इस समय थानों पर महिला सिपाही का नियुक्ति हो रहा है बहुत से महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है ट्रेनिंग के बाद उनकी नियुक्ति थानों पर की जाएगी जिसके चलते थानों पर बैरक और शौचालय की व्यवस्था अलग से होनी चाहिए।
उन्होंने त्यौहार और मेला को देखते हुए कहा कि की ट्रैफिक को ठीक ढंग से सही तरीके से लग
वाया जाए ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पहले से अपराध तो कम हुआ है लेकिन साइबर क्राइम अधिक जोड़ों पर है शासन ने प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया उसी क्रम में मुझे कुशीनगर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी का कार्य विकास और अपराध नियंत्रण पर प्रकाश डालना शासन को आगे क्या कार्य करनी है जिसकी रिपोर्ट शासन को प्राप्त हो सके। जो नोडल अधिकारी को शासन तक पहुचना विभागीयअधिकारीयो,जनप्रतिनिधियों, जनता के स्रोत से तथा मीडिया के सहयोग से नब्ज और कब्ज का पता लगना है। हमारा आशय यह है कि आम जनता को न्याय व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रदान करना है।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY