कल 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लखनऊ में करेंगे, कन्या सुमंगला योजना का सुभारम्भ

Share◆ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी विकास खण्ड कार्यालयों में छात्राओं आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों व आमजन को दिखाए जाना है। कुशीनगर ( उत्तर प्रदेश ) कल 25 अक्टूबर को...

◆ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी विकास खण्ड कार्यालयों में छात्राओं आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों व आमजन को दिखाए जाना है।

कुशीनगर ( उत्तर प्रदेश ) कल 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लखनऊ में, कन्या सुमंगला योजना का सुभारम्भ करेंगे। जिसके क्रम डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को संयुक्त रूप से जनपद के सभी विकास खण्डों में मुख्यमंत्री द्वारा कन्या सुमंगला योजना के सुभारम्भ के अवसर पर टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
डा0 सिंह ने बताया कि महिला सशक्तीकरण शासन की प्रतिबद्वता है, जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना को लागू किये जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कन्या सुमंगला का मुख्य उददेश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना तथा बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को विकसित करना है। योजना का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 25 अक्टूबर को लखनऊ में किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण जनपद मुख्यालय पर एल0ई0डी0 वीडियों वैन द्वारा किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
इसी क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना के सुभारम्भ अवसर पर जनपद मुख्यालय स्तर पर सांसद कुशीनगर की अध्यक्षता में समय 1,00 वजे से 2,00 वजे के मध्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाना है, सांसद द्वारा कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को पंजीकरण पत्र एवं प्रतीक-चेक का वितरण किया जाएगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY