हिन्दू धर्म गुरुओं के साथ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया मीटिंग

Share★जनपद के प्रतिष्ठित हिन्दू धर्म गुरुओ महन्त, पुजारी, साधु आदि मीटिंग में हुए सम्मिलित। ★पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया अनुरोध, आगामी दिनों में अयोध्या प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय...

★जनपद के प्रतिष्ठित हिन्दू धर्म गुरुओ महन्त, पुजारी, साधु आदि मीटिंग में हुए सम्मिलित।

★पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने किया अनुरोध, आगामी दिनों में अयोध्या प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय के सम्भावित निर्णय को आप सभी सम्मान पूर्वक स्वीकार करें।

कुशीनगर आज दिन बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन्स परिसर में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा हिन्दू धर्म गुरुओं के साथ मीटिंग की गयी। जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित महन्त, पुजारी, साधु आदि सम्मिलित हुए। सभी सहभागियों से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा अनुरोध किया गया कि आगामी दिनों में अयोध्या प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय के सम्भावित निर्णय को सभी के द्वारा सम्मान पूर्वक स्वीकार किया जाना चाहिये और समाज के सभी लोगो को जागरुक करके किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी बरगलाने वाली बातों से बचने की सलाह दी जाए।

यदि किसी व्यक्ति द्वारा समाज को कुप्रभावित किए जाने का कही प्रयास दृष्टिगत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाय। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट या व्हाटसएप पर ऐसी कोई कार्यवाही से बचने की भी सलाह धर्मगुरुओं द्वारा समाज को दी जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट्स से बचकर अनावश्यक प्रतिक्रिया न देकर केवल अपने समाज के कल्याण हेतु ही उपयोग किये जाने का भी परामर्श दिया जाय।

सभी धर्मगुरुओं ने एक मत से समाज मे धार्मिक सद्भावना बनाये रखने हेतु समाज को संदेश देते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय को ससम्मान स्वीकार किये जाने पर जोर दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सहित,अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स कुशीनगर व पीआरओ एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY