सामूहिक विवाह में 341 जोडे हुए, एक दुजे के लिए

Share◆सांसद कुशीनगर, विधायक फाजिल नगर, दर्जा प्राप्त मंत्री,सहित डीएम ने नवजोडो  के यशस्वी जीवन के लिए दिये शुभकामना व आर्शीवाद। कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित अति महत्वकांक्षी योजना...

◆सांसद कुशीनगर, विधायक फाजिल नगर, दर्जा प्राप्त मंत्री,सहित डीएम ने नवजोडो  के यशस्वी जीवन के लिए दिये शुभकामना व आर्शीवाद।

कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित अति महत्वकांक्षी योजना सामूहिक विवाह के तहत जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में भव्य, वृहद एवं आकर्षक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ,समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित विशिष्ट जनो द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया जनपद के सभी ब्लाक और नगर पालिका एवं नगर पंचायत को मिलाकर कुल 341 जोडे एक दुजे के बंधन में बंधे । जिसमे 290 हिन्दू और 51 मुस्लिम जोड़े का शामिल हुए । विवाह का कार्यक्रम धार्मिक व वैदिक रीतियों के अनुसार सम्पन्न कराई गई।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे ने सभी नव दंपतियों को शुभ कामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा गरीब, मजदूर एवं असहायों की पीड़ा को समझते हुए इस कल्याणकारी योजना का संचालन किया गया, जिसके माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को एक साथ एक ही स्थान पर इतने भव्य रूप में कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किया गया, सांसद ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा उठाये गए कदम की सराहना करते हुए आम जन से अपील भी किये कि सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।


जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने इस अवसर अपने संबोधन में कहा कि सामुहिक विवाह कार्यक्रम आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न कराया जा रहा है,विवाह के रूप में मनुष्य संष्कृत होता है,जिससे कि नियम, ध्यान ,मर्यादाओं का पॉलन करते हैं,इसे वेदों व शास्त्रों में गंभीरता से लिया गया है, उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में शामिल है । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कन्या शुमंगला योजना के सम्बंध में बताया कि बेटियों के लिए यह कल्याणकारी योजना है साथ ही समाज के लिए भी कल्याणकारी है, उन्होंने उपस्थित आम जन से अपेक्षा की गई कि नव दंपतियों का सभी सहयोग करेंगे, एवं इनके जीवन मे उतार चढ़ाव के दौरान सहायक बने।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सभी जोड़ो के वैवाहिक कार्यक्रम स कुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन जनपद में पहले भी हो चुका है, उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पहले बेटियों को अभिशाप माना जाता था, परंतु मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटियों की सुरक्षा, तथा जिस घर मे बेटियों की पूजा की जा रही हो उस घर मे अभिशाप कैसे आ सकता है, उन्होंने कहा कि हर घर मे बेटी के प्रति सुरक्षा,सम्मान दिया जाना हम सभी की जिम्मेदारी है, मुख्यमंत्री जी का संकल्प उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है उसी के क्रम में ये पहल है,उन्होंने सभी नव दंपतियों को सुखमय जीवन व जीवन में एकरूपता बनी रहे सहित आशीर्वाद वचन दिए।
इस अवसर पर विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने आशीर्वादवचन दिए,


वैवाहिक कार्यक्रम पश्चात सभी जोड़ो को शपथ भी दिलाई गई। कसर्यक्रम का संचालन मुजीबुल्लाह राही द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, उप जिला जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, कार्यक्रम के संयोजक जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0के0 सिंह, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विशिष्ट जनो के साथ हजारो लोग साक्षी बने व नवजोडो को उन्हे गृहस्थी के सामान प्रदान कर भावभीनी बिदाई की गयी एवं उनके यशस्वी जीवन की शुभकामना के साथ नव जोडो पर पुष्प वर्षा भी।की गई।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY