समाधान दिवस में सभी थानाध्यक्षों को दिया गया आवश्यक निर्देश, खेतों में पराली जलाने वालों के विरुद्ध दर्ज कराए एफआईआर

Shareकुशीनगर जनपद के कसया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस अवसर पर खेतों में पराली जलाने...

कुशीनगर जनपद के कसया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस अवसर पर खेतों में पराली जलाने वालों पर धारा 151 दर्ज करने तथा दूसरी बार जलाने पर एफआईआर दर्ज कराने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया, साथ ही सार्वजनिक भूमि में गिट्टी बालू रखे दुकानदारों को तत्काल हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया अन्यथा की स्थिति में एफआईआर भी दर्ज कराने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को दिए गए।
डा0 सिंह के समक्ष ग्रा0 कुड़वा में निजी पोखरे से चोरी छिपे मछली मार लिये जाने का मामला प्रकाश में आने पर सम्बंधित थानाध्यक्ष को जांच कर शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए, फाजिलनगर छेत्र के ग्राम कोइलस्वा एवं कुड़वा दिलीप नगर में राशन की दुकान आवंटन नही होने सम्बन्धी मामला संज्ञान में आने पर तत्काल दुकानों का आवंटन कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण व शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण किया जाये। उन्होने कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण 3 दिवस के अंदर किया जाए एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करे। ब्लॉक एवं तहसील से आए हुए प्रार्थना पत्रों पर निस्तारण तत्काल किया जाए क्योंकि ऐसा देखा जा रहा है कि इन विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली जा रही है।

उन्होने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण कर एवं उसकी जानकारी मेरे समक्ष अनुश्रवण हेतु प्रस्तुत करें। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये ।सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण समय सीमा मे करें।अन्यथा की दशा में सख्त कार्यवाही की जाएगी उन्होने कहा कि अधिकारी जन सामान्य से सीधे सम्पर्क करे जिससे आम जन मानस को कोई दुविधा न हो।उन्होने कहा कि ऐसा नही है कि जनता की समस्याओं का निराकरण केवल सम्पूर्ण समाधान दिवस में ही हो बल्कि गम्भीर मामलों में अधिकारी मौके पर पहुॅचकर समस्याओं का प्रभावी निस्तारण  सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी शासनादेश का कठोरता से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 86 मामले फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गए जिसमे कुल 15 मामलो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सुदर्शन सोनकर ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कसया अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग सहित तहसील के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY