November 20, 2019
भगवन्त यादव ( संवाददाता )
कुशीनगर जिले के रामकोला कस्बे में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुई. चोरों ने प्रमुख चिकित्सक डॉ शिवाजी राव के घर को जम कर खंगाला और लाखों के जेवरात, कीमती कपड़े और पांच लाख नब्बे हज़ार रूपये नगद चुरा लें गये. घटना की रात डॉक्टर साहब सपरिवार अपनी भतीजी की शादी में गोरखपुर गये थे. आज़ सुबह घर लौटने पर घर के अन्दर का दृश्य देख दंग रह गये. चोर छत के रास्ते घर में घुस कर कमरों, वार्डरोब और आलमारियों के ताले तोड़कर सामान निकाले थे. सूचना पाकर जहां भारी तादाद में नागरिक जुटने लगे वहीं मुकामी पुलिस, सी ओ मय डॉग स्कवायड पहुंचे. इस घटना ने नागरिकों को भयभीत कर दिया हैं मगर पुलिस शीघ्र पर्दाफ़ाश का दावा कर रही हैं.
Categories
तजा खबरें
No Comment