एक दिवसीय रोजगार मेला सम्पन्न

Share★रोजगार मेला में 180 अभ्यर्थियों का चयन बिभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। कुशीनगर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर के तत्वाधान में आज राजकीय औ0 प्र0 संस्थान...

★रोजगार मेला में 180 अभ्यर्थियों का चयन बिभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।

कुशीनगर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर के तत्वाधान में आज राजकीय औ0 प्र0 संस्थान पड़रौना के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
आज के रोजगार मेले में बण्डल टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0 (swiggy). द्वारा डिलेवरी एक्सयूटिव फ़ूड डिलेवरी पद पर 38 प्रतिभागियों में 34 का चयन, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0 लि0 द्वारा वेलनेस एडवाइजर पद पर 46 प्रतिभागियों में 24 का चयन, कल्यानी सोलर पावर से मल्टी टास्किंग एक्सयूटिव, एच0आर0 जर्नलिस्ट आईटी वर्कर, फील्ड कोऑर्डिनेटर, पद पर 86 के सापेक्ष 76 का चयन, शिवांगी लागिस्टिक द्वारा पार्सल डिलेवरी (flipkart) पद पर 52 के सापेक्ष 36 का चयन, एवं आस्था ज्योति इन्फो एन्ड प्लेसमेंट सर्विस प्रा0लि0 द्वारा मार्केटिंग टेलिकालिंग,ऑफिस ब्वाय क0आ0 पद पर 21 के सापेक्ष 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

जिला रोजगार सहायता अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आज के रोजगार मेले में कुल 243 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 180 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शरद चंद सागरवाल प्रधानाचार्य, मसूद इसरत प्रधानाचार्य नौरंगिया, राजकुमार गिरी, संजीव सिंह, धर्मेंद्र, चंद्र शेखर सिंह, जितेंद्र जायसवाल, प्रशांत सिंह सहित दयानंद यादव आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY