वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु , डायल 112 /पुलिस द्वारा विशेष पंजीकरण अभियान शुरू

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग ‘सवेरा’ के अन्तर्गत पुलिस द्वारा विशेष पहल की गयी है। ऐसे वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है उनकी शिकायतों का बेहतर...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग ‘सवेरा’ के अन्तर्गत पुलिस द्वारा विशेष पहल की गयी है। ऐसे वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है उनकी शिकायतों का बेहतर तरीके से निराकरण करने हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है। पंजीकरण हो जाने पर मोबाईल से 112 नम्बर डायल करते ही उनके बारे में डायल- 112 को समस्त आवश्यक जानकारी प्राप्त हो जायेगी। जिसके आधार पर स्थानीय पी0आर0वी0 कर्मियों द्वारा उनके पास पहुँचकर तत्काल आवश्यक सहायता की जायेगी। पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की पुलिस कर्मियों द्वारा नियमित रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जायेगा एवं सुरक्षा संबधी आवश्यक सलाह/निर्देश दिये जायेगें व उनका विशेष ध्यान रखा जायेगा। इनको बेहतर सुविधा प्रदान करनें हेतु जनपद स्तर पर एवं थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है। थाना स्थानीय द्वारा इस सम्बन्ध में उपनिरीक्षक, आरक्षी, व महिला आरक्षी की टीम गठित की गयी है जो अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है उनसे मुलाकत कर उनका नाम पता व मोबाईल नम्बर आदि का सीनियर सीटिजन एप पर डाटा फीडिंग की जायेगी इसके अतिरिक्त
वरिष्ठ नागरिक निम्न तरीके से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे-
01 – वरिष्ठ नागरिक 112 नम्बर डायल करके अपना नाम, पता, फोन जैसी प्राथमिक जानकारी देकर ।
02 – थाना स्तर पर गठित वरिष्ठ नागरिक सेल में नियुक्त कर्मियों द्वारा उनके पास जाकर गहन पंजीकरण किया जायेगा।
03 – वरिष्ठ नागरिक स्वंय या अपने किसी सहयोगी की मदद से ‘सवेरा’ एप से पंजीकरण कर सकते हैं।
04 -पुलिस द्वारा समय समय पर आयोजित किये जाने वाले कैंपो में वरिष्ठ नागरिक स्वयं उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकेगें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY