जिन यात्रियों के पास अपना आश्रय नहीं, उनके लिए नगरो बनाया गया रैन बसेरा

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में ठंड का मौसम अपने प्रारम्भिक चरण में है, जिसके दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में आने वाले ऐसे यात्रियों जिनके...

कुशीनगर जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में ठंड का मौसम अपने प्रारम्भिक चरण में है, जिसके दृष्टिगत नगरीय क्षेत्रों में आने वाले ऐसे यात्रियों जिनके पास अपना कोई आश्रय नही है, उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखतें हुए जनपद कुशीनगर के नगर निकायों में रैन बसेरा निर्मित किया गया है।जैसे नगर पालिका परिषद, पडरौना में बेलवा चुंगी पडरौना, पडरौना बस स्टेशन, पडरौना, सुभाष चौक पुलिस चौकी, पडरौना में 03 रैन बसेरा स्थापित किया गया है, नगर पालिका परिषद, कुशीनगर में नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थापित विवाह भवन, कसया, कसया बस स्टेशन, कसया, विश्वकर्मा मन्दिर, कसया में 03 रैन बसेरा स्थापित किया गया है, नगर पालिका परिषद, हाटा में वार्ड न0 25 सामुदायिक भवन, हाटा में 01 रैन बसेरा स्थापित किया गया है, नगर पंचायत, रामकोला में वार्ड न0 3 विवाह भवन नगर पंचायत, रामकोला में 01 रैन बसेरा स्थापित किया गया है, नगर पंचायत कप्तानगंज में धर्मशाला रामजानकी घाट, कप्तानगंज में 01 रैन बसेरा स्थापित किया गया है, नगर पंचायत, खड्डा में महाराणा प्रताप चौक पर यात्री विश्रामालय, खड्डा, शिवाजी चौक पर यात्री विश्रामालय,खड्डा में 02 रैन बसेरा स्थापित किया गया है, नगर पंचायत सेवरही, सामुदायिक भवन नगर पंचायत, सेवरही में 01 रैन बसेरा स्थापित किसा गया है। कुल 12 स्थानों पर रैन बसेरा स्थापित किया गया है।
डॉ0 सिंह ने समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि समस्त रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं जैसे बिस्तर, कम्बल, रजाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अलाव जलाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय तथा जनपद कुशीनगर में नगरीय क्षेत्रों में मुख्य स्थलों/चौरहों व बस स्टैशन एवं रेलवे स्टेशन पर अलाव जलाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY