राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चल कर ही देश आगे बढ़ेगा….केशव प्रसाद मौर्य

Shareकुशीनगर उ0 प्र0 सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के तमकुहीराज तहसील स्थित किसान पी0जी0 कालेज...

कुशीनगर उ0 प्र0 सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के तमकुहीराज तहसील स्थित किसान पी0जी0 कालेज परिसर में दीनकर विचार मंच के तत्वाधान में आयोजित महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने तमकुहीराज व फााजिलनगर विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये गये विभिन्न परियोजनाओं का कुल लागत 61 हजार 521 लाख रूपये का लोकपर्ण बटन दबाकर किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए आमजन से अपील किया कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चल कर ही देश आगे बढ़ेगा , उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार द्वारा किये गये कार्य कश्मीर में 370 व बावरी मस्जिद/रामजन्म भूमि विवाद स्थल का समाधान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थी परक योजनओं के माध्यम से गाॅव गरीब किसान को सम्मान देने का कार्य का किया है। और भविष्य में भी प्रदेश की जनता के सपने को कभी टूटने नही देगी। विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिले अनेकों आवेदन पत्रों के संबंध मं उन्होने सम्बन्धित को आगणन तैयार करने हेतु मंच के माध्यम से निर्देशित किया।


उप मुख्यमंत्री जी ने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन आगे भविष्य में भी करते रहने का आहृान किया। राज्यपाल राजस्थान कलराज मिश्र ने इस अवसर पर कहा की इस क्षेत्र से हमें विशेष लगाव है और जब भी हमे मौका मिलेगा यहा आकर उर्जा प्राप्त करूगा। उन्हेाने कहा कि मेरा लगातार प्रयास रहा है। कि इस क्षेत्र के विकास हेतु कार्य करे और सफल भी रहे। उन्होने महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर गांधी जी के मूल मन्त्र उनके सिद्वान्तों तथा ब्रिटिश हुकुमत को हटाने के साथ ही विदेशी सामानों को भी हटा कर स्वदेशी को आगे बढ़ाने का कार्य किया। गांधी जी ने ब्रिटिश को स्वीकार नही किया साथ ही उन्होने अफ्रीका और अमेरिका में भी उनके सिद्वान्तों को अपनाया गया व सम्मान दिया गया। गाँधीजी ने देश को आगे बढ़ाने वाले प्ररेणा को सम्मान और राष्ट्रीय क्षति को कभी बर्दाश्त नही किया। उन्होने ग्राम विकास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की महत्ता पर बल दिया तथा सभी को देश को आगे बढ़ाने मे सहयोग देने हेतु आहृान किया।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष देवरिया सांसद रमापतिराम द्वारा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। उन्होने इस क्षेत्र केंपूर्व सांसद व वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र व उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार प्रकट किया साथ ही कार्यक्रम के आयोजक विनय कुमार राय को आगे भी इस तरह के कार्यक्रम कराने हेतु आह्वान किया गया। माननीय संासद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे विशेष कार्यक्रम फीट इण्डिया स्वच्छता, जल संचयन, सहित सभी योजनाओं का लाभ अपने जीवन में लाने हेतु आहृान किया गया।
इस अवसर पर विधायक फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, कसया रजनीकान्त मणि व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिह, भाजपा जिलाध्यक्ष कुशीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष देवरिया, जिलाधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY