विकासखंड पडरौना में आयोजित सामूहिक विवाह में, 191 जोड़ें लिए सात फेरे

Shareकुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 28 नवम्बर को पडरौना ब्लाक के परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ...

कुशीनगर उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 28 नवम्बर को पडरौना ब्लाक के परिसर में धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम में 191 जोड़ों की शादियां धूमधाम से संपन्न हुई और जिसमें 25 जोड़ों का मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया तथा 166 जोड़ों का हिंदू धर्म रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ विवाह के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि एवं विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर

डॉ0 अनिल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने नव दंपतियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 35 हजार की धनराशि नगद एवं 10000 की आवश्यक सामग्रियां दी जाती है इस अवसर पर विकासखंड परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ जलपान एवं भोजन की व्यवस्था कर आगंतुक अतिथियों एवं बारातियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष उर्फ बहुगुणा सिंह तथा खंड विकास अधिकारी पडरौना एवं परियोजना निदेशक कुशीनगर संजय पांडे ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद तथा हार्दिक शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में विशेष आगंतुक अतिथियों में भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित सदस्य जिला पंचायत मनोज सिंह सदस्य जिला पंचायत राजन जायसवाल सुशील श्रीवास्तव ग्राम प्रधान लमकन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चुन्नू लारी, प्रधान सुशील श्रीवास्तव, प्रधान से संतोष सहित विकासखंड के विभिन्न गांव के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे इस अवसर पर एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार ने विकासखंड के सभी सहयोगी कर्मियों अलाउद्दीन मंसूरी धर्मेंद्र कुमार आदि का आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY