छह वाहन के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

Shareकुशीनगर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार वाहन चोरो के पास से...

कुशीनगर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के पडरौना कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार वाहन चोरो के पास से छह अदद मोटर साइकिल बरामद किया है।
पुलिस लाइन में बुधवार को पत्रकारों से रुबरु होते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पडरौना कोतवाली प्रभारी पवन सिंह मंगलवार को सांय 7.10 बजे बहादुरगंज पहुंचकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति वहा पहुचे। पुलिस टीम ने दोनो वाहन पर सवार चारो व्यक्तियो से पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि पूछताछ मे चारों व्यक्तियो द्वारा संतोषजनक जबाब नही दिये जाने पर पुलिस ने उन व्यक्तियों के कब्जे मे एक अदद होण्डा साइन व एक अदद होण्डा प्लस बरामद कर पुलिस ने कडाई से उन चारो लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उन अभियुक्तो ने बहादुरगंज टावर के समीप गन्ने के खेत से चार अदद मोटरसाइकिल बरामद कराया। पुलिस चारो अभियुक्त अरविन्द कुमार यादव पुत्र रघुनंदन ग्राम मिश्रौली कोतवाली पडरौना,नीरज सिंह पुत्र शर्मा सिंह ग्राम काकरपुर थाना गोपालगंज बिहार, नसीर अंसारी पुत्र अमीर हसन ग्राम जंगहजगदीशपुर कोतवाली पडरौना, कार्तिक पाण्डेय पुत्र कृष्ण मोहन पाण्डेय ग्राम खड्डा खुर्द कोतवाली पडरौना के खिलाफ अपराध संख्या-556/19 धारा–41/411 मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

बरामद वाहन
हीरो होंडा साईन रंग काला,
2हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस रंग काला,
होण्डा साईन स्लेटी कलर, 2एचफ डिलक्स रंग काला

उप निरीक्षक रमेश पुरी, उपनिरीक्षक आलोक कुमार, कांस्टेबल विमल यादव, विपिन चौहान, विजयपाल सिंह, राम सिंह यादव, मनीष सिंह यादव, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह आदि लोगों ने गिरफ्तार किया

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY