सहायक आयुक्त ने कवि सावन को किया सम्मानित

Shareभगवन्त यादव कुशीनगर युवा कवि एवं स्नातकोत्तर शिक्षक सुनील चौरसिया ‘सावन’ को केन्द्रीय विद्यालय संगठन , तिनसुकिया संभाग, असम के संयुक्त आयुक्त एस.वी.जोगलेकर ने सम्मानित किया ।जिसकी जानकारी कप्तान गंज...

भगवन्त यादव
कुशीनगर युवा कवि एवं स्नातकोत्तर शिक्षक सुनील चौरसिया ‘सावन’ को केन्द्रीय विद्यालय संगठन , तिनसुकिया संभाग, असम के संयुक्त आयुक्त एस.वी.जोगलेकर ने सम्मानित किया ।जिसकी जानकारी कप्तान गंज तहसील के गांव अमवा बाजार निवासी सुनिल चौरसिया ने दूरभाष पर दी। अमेरिका में कविता प्रकाशित होने पर अहर्निश आगे बढ़ते रहने की हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने ‘सावन’ की कविताओं को पढ़कर और सुनकर उनके काव्य सृजन की कला को “ग्रेट वर्क” कहकर मनोबल भी बढाया ।
केंद्रीय विद्यालय तिनसुकिया , असम में स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी) एवं प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) हेतु आयोजित द्वि – दिवसीय संभागीय कार्यशाला की शुरुआत प्रभारी उपायुक्त श्री बी.के. बेहरा ने की | उन्होंने हिंदी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी के प्रति बच्चों में रूचि उत्पन्न करना हमारा कर्तव्य है । अध्यापन कार्य बाल केन्द्रित होना चाहिए । वही शिक्षक सफल शिक्षक होता है जो सभी विषयों की आवश्यकतानुसार जानकारी रखता है । प्राचार्य श्री सुरजीत सिंह ने भी नवनियुक्त शिक्षकों का मार्गदर्शन किया |
सहायक आयुक्त ने ‘हिंदी शिक्षण की स्थिति एवं कठिनाईयां’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि कक्षा – कक्ष में पढ़ाने से पूर्व बच्चों की स्थिति को पहचानें , उनके मनोभाव को समझें ,उच्चारण की शुद्धता पर ध्यान दें , दूसरों की लिखावट सुधारने से पूर्व स्वयं की लिखावट सुधारें और कक्षा-कक्ष को रोचक एवं मनोरंजक बनाये रखें ।
पाठ्यक्रम निदेशक डा.पालीशाह ने बताया कि हमें कक्षा – कक्ष में जटिल से जटिल बात को भी सरल शब्दों में बताने की कोशिश करनी चाहिए । बच्चों के स्तर पर उतरकर सुरुचिपूर्ण ढंग से पढाना भी एक कला है| एक शिक्षक को नवाचार पर विशेष बल देना चाहिए । मृदुल स्वभाव के धनी शिक्षक श्री उमाशंकर पाण्डेय एवं श्री मनोज कुमार सिंह ने प्रश्नपत्रों की रूपरेखा पर चर्चा की।
दो दिवसीय कार्यशाला के समापन में कवि सुनील चौरसिया ‘सावन’ ने अपनी शिक्षाप्रद कविता ‘आओ , पढाई कर लो बेटी’ सुनाई | ‘नजरों को बदलो नजारे बदल जायेंगे | वक्त आने पर चाँद – सितारे बदल जायेंगे ||’ जैसी पंक्तियों पर तालियों के ताल से पूरा हाल गूंज उठा | सम्मान समारोह के बाद श्री विजय मुखर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित की जहाँ अजित कुमार सिंघल , वीरेंदर कुमार , संगीता पारिक , दयाशंकर , रुक्मिणी ,हरीश आदि शिक्षक उपस्थित थे |

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY