30.330 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ, दो शातिर गाँजा तस्कर गिरफ्तार-

Shareकुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया...

कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खड्डा रेलवे स्टेशन के पास से थाना खड्डा व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण संजू पटेल उर्फ संजीव पुत्र शेषनाथ पटेल, अब्बास अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी निवासीगण रूपईटाड थाना भीतहां जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 बोरी में कुल 30.330 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- संजू पटेल उर्फ संजीव पुत्र शेषनाथ पटेल,निवासी रूपईटाड थाना भीतहां जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।
2- अब्बास अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी निवासी रूपईटाड थाना भीतहां जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार।
बरामदगी का विवरण-
01- 02 बोरी में कुल 30.330 अवैध गांजा।
बरामदगी / गिरफ्तार करनें वाली टीम-
01- निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता प्रभारी स्वाट टीम, राम आशीष सिंह यादव प्रभारी निरीक्षक थाना खड्डा, उ0नि0 श्री जीत बहादुर यादव, उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, कां0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम, कां0 रणजीत यादव स्वाट टीम, कां0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट , कां0 सन्दीप भाष्कर स्वाट टीम, का0 चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस टीम, का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम, कां0 शिवानन्द सिंह स्वाट, का0 अनीष यादव, कां0 सुनील यादव, कां0 अभिषेक मौर्य, कां0 उमाशंकर यादव ।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY