कानून का अध्ययन करे, फैलाये जा रहे भय एवं भ्रम से सतर्क रहे ..मदन गोविन्द राव

Shareभगवन्त यादव ( संवाददाता ) कुशीनगर नागरिकता संशोधन कानून पर फैलाये जा रहे भ्रम एवं भय के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव के नेतृत्व मे रामकोला...

भगवन्त यादव ( संवाददाता )

कुशीनगर नागरिकता संशोधन कानून पर फैलाये जा रहे भ्रम एवं भय के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव के नेतृत्व मे रामकोला नगर के विभिन्न मुहल्लो मे जनसम्पर्क एवं पत्रक बाट कर नये वर्ष का प्रभावशाली आगाज किया है।

बताते चलें कि दोपहर बाद भाजपा के झण्डे तले वार्ड न.एक एवं पाचं के मध्य प्रसिद्ध सनातन विश्व दर्शन मन्दिर के व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ बाबा को पत्रक सौपा तथा अंबेडकर नगर, बापू नगर एवं मुस्लिम बहुल मिस्कारी मुहल्ला मे घूम घूम कर समाज के सभी वर्गों से चर्चा करते हुए नागरिकता कानून से सम्बन्धित पत्रको को नगरवासीयो मे वितरित किया, पूर्व विधायक ने नागरिको से कानून का अध्ययन कर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भय एवं भ्रम से सतर्क रहने का अनुरोध किया तथा पत्रक पढ़कर समाज को भी जागरूक करने का निवेदन किया
पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव के साथ पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमेश तिवारी, अवधेश सिंह व प्रेमचंद मद्धेशिया, भाजपा नेता अनिरूध्द खरवार, व्यापारी नेता कृष्णा सोनी,अयोध्या प्रसाद,छोटेलाल वर्मा, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, नागेश्वर पांडे, मौलाना आबिद अली,ध्रुवनारायण शर्मा,मौलाना मुश्ताक खान,आचार्य शैलेष मणि, अमित गोविन्द राव, आनन्द सिंह, रामभरोसा साधु श्रवण खरवार,मयंक कृष्ण, अमितेश ठाकुर, गौरव कुमार आदि सैकड़ो सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओ ने अभियान मे हिस्सा लिया।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY