अधिकारी व कर्मचारी जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करे..डीएम

Shareकुशीनगर सभी अधिकारी व कर्मचारी जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरतें। शासन, आई0जी0आर0एस0, आयुक्त, मुख्यमंत्री...

कुशीनगर सभी अधिकारी व कर्मचारी जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्वता व गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरतें। शासन, आई0जी0आर0एस0, आयुक्त, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, तथा अन्य स्तर से भी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ त्वरित व वास्तविक रुप में होना चाहिए। उन्होने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही जन समस्याओं के निस्तारण में न बरतें अन्यथा जिस विभाग में प्रकरण लम्बित पाये जायेगें, तो उसे गंभीरता से लिया जायेगा और उनके विरुद्व कडी कार्यवाही की जायेगी।
उक्त आशय के निर्देश जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह आज तहसील खडडा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के साथ करते हुए दिये। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इस मंशा के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्व रुप से करे। उन्होने यह भी कहा कि सभी अधिकारी , कर्मचारी व ग्रामीण स्तरीय कर्मी जन समस्याओं के प्रति पूरी तरह सचेष्ट रहे तथा हर छोटी छोटी शिकायतो और समस्याओं पर विशेष रुप से ध्यान दे और उसका समाधान जिस स्तर पर संभव हो वही तत्कालिक रुप से किया जायें ।

डॉ0 सिंह ने इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान योजना अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाये जाने में तेजी लाने के साथ ही कार्यों में सुधार लाये जाने का निर्देश दिए। इसी प्रकार जिला गन्ना अधिकारी से बकाया गन्ना भुगतान की जानकारी लेने पश्चात निर्देशित किया कि जिन चीनी मिलों द्वारा पूर्व के अभी भी भुगतान लंबित है, उसका शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया व खडडा को निर्देशित किया कि कन्या शुमंगला योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का जांच कर शीघ्र सम्बंधित को प्रेषित करें
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया। उन्होने पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया कि प्रार्थना पत्रों की जाॅच शीघ्र एवं निष्पक्षता पूर्वक करते हुए जनता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
आयोजित इस तहसील दिवस में कुल 148 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से राजस्व विभाग का 41 तथा पुलिस विभाग के 36 विकास के 39, बेसिक शिक्षा 1, तथा अन्य विभागो के 52 प्रकरण आये। जिसमे कुल 21 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, अवशेष प्रकरणो को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित कर आख्या प्रेषित किये जाने के निर्देश के साथ सौपा गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील के साहपुर अंतर्गत नौका टोला के 40 गरीब,असहाय जनो में कम्बल वितरण भी किया गया।

इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी खडडा देशदीपक सिंह, मुख्य चिकिसाधिकारी डा0 नरेंद्र प्रसाद गुप्त,उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेंद्र दिवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एस के सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुनाहरिलाल, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण, खण्ड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY