जनपद के 17 केन्द्रों पर यूपीटीईटी परीक्षा कल

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक...

कुशीनगर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 08 जनवरी को होने वाली यूपी टीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
डॉ0 सिंह ने कहा जनपद में 8 जनवरी को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक एवं अपरान्ह 2ः30 बजे से सांय 5 बजे तक दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 का आयोजन जनपद के निर्धारित 17 केन्द्रों पर किया जाएगा, उन्होंने परीक्षा के दौरान केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षार्थी आदि किसी भी को भी मोबाइल ले जाने पर रोक लगाये जाने व केन्द्रो पर भारी मात्रा में पुलिस बल लगाये जाने निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियां की प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही केन्द्र पर प्रवेश हो सकेगा। परीक्षा पूर्व की भांति कड़ी निगरानी में होनी चाहिए।

डीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्द्यालयों हेतु 8102 एवं उच्च प्राथमिक हेतु 4214 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने निर्देधित किया कि परीक्षार्थियों को केन्द्र पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु क्लाकरूम की व्यवस्था की जाए। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के दौरान प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूलप्रति अवश्य होनी चाहिए, प्रस्तुत करने के बाद ही केन्द्र पर प्रवेश दिया जाए। डीएम ने समस्त अधिकारियों आदि को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो, परीक्षा स्वतत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराई जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को श्रुति लेखा की व्यवस्था रहेगी परंतु ध्यान रखना होगा कि उनकी योग्यता इंटर मीडिएट से अधिक न हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कक्ष निरीक्षक का रिश्तेदार,/ सम्बन्धी कत्तई एक कक्ष में न रहे इसका भी ध्यान रखा जाय, उन्होंने निर्देशित किया कि यदि प्राइवेट कक्ष निरीक्षक की तैनाती करनी हो तो उसके लिए जिला विद्द्यालय निरीक्षक की अनुमति आवश्यक होगी, तथा सभी परीक्षार्थियों को 45 मिनट पूर्व में ही इंट्री कराने का निर्देश सभी सम्बन्धितों को दिए।

बैठक मे एडीएम विंध्यवासिनी राय, उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव, जिला व8दद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी वीमलेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY