प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित है किसान

Share◆ सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा थाना दिवस पर सुधार और अपडेट कराने की लग रही है भीड़। भगवन्त यादव ( संवाददाता ) कुशीनगर जनपद के तहसील कसया के अंतर्गत...

◆ सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा थाना दिवस पर सुधार और अपडेट कराने की लग रही है भीड़।

भगवन्त यादव ( संवाददाता )

कुशीनगर जनपद के तहसील कसया के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिधावे टोला पठान पट्टी निवासी रामधनी प्रसाद पुत्र बकलू प्रसाद दर्जनों प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी से लेकर तहसील दिवस और समाधान दिवस तथा थाना दिवस एवं कृषि विभाग को दे चुके हैं लेकिन इनके प्रार्थना पत्र पर महज अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने का आदेश तो दे दिया जाता है लेकिन केवल खानापूर्ति रह जाती है ।

रामधनी प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि दिनांक 15 /10/ 2019 तहसील समाधान दिवस कसया तथा 5 /11 /2019 को तहसील दिवस कसया तथा दिनांक 25/10 /2019 को तथा 7/1/ 2020 को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील कसया में प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसान रामधनी प्रसाद ने मांग किया है कि अबिलंब हमारे खाते में सुधार कराकर किसान सम्मान निधि को शासन द्वारा भेजा जाए रामधनी प्रसाद लगभग 60 वर्ष उम्र का होने के बाद भी अधिकारियों कर्मचारियों के दफ्तर पर दस्तक देते देते थक गया है

ऐसे में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही और शासन द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए किसानों के हित में लाभ की योजनाओं से सैकड़ों किसान वंचित हो रहे हैं जो कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा शासन की नीतियों का धज्जियां उड़ाई जा रही है

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY