एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Share◆12 जनवरी 2020 को प्रातः 10.00 बजे से उदित नारायण इण्टर कालेज पड़रौना के मैदान में। कुशीनगर जिला रोजगार सहायता अधिकारी अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन...

◆12 जनवरी 2020 को प्रातः 10.00 बजे से उदित नारायण इण्टर कालेज पड़रौना के मैदान में।

कुशीनगर जिला रोजगार सहायता अधिकारी अरविन्द कुमार यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर के तत्वाधान में दिनांक 12 जनवरी 2020 को प्रातः 10.00 बजे से उदित नारायण इण्टर कालेज पड़रौना कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेंले में स्फाकिया एग्रोटेक प्रा0 लि0, स्काई लाइन एकेडमी ऑफ कम्प्यूटर प्रा0 लि0, जी04 एस0 सेक्योर सैल्यूशन इण्डिया प्रा0 लि0, जीवन ज्योति सेवा संस्थान प्राकृतिक चिकित्सा बीसाइट्स प्रा0 लि0, कालमी सर्विसेस गोरखपुर, श्रीराम फार्चून सैल्यूशन प्रा0 लि0, राधिका काम्प्लेक्स गोरखपुर, बाम्बे इन्टेलिजेंस सेक्योरिटी बी0, सेक्योरिटी सर्विसेस प्रा0 लि0, कल्यानी सोलर पावर, स्किल डेवलपमेंट काउन्सिल ऑफ इण्डिया (ट्रस्ट) वोन इण्डिया सर्विसेस, मेंक आर्गेनिक इण्डिया रोहित हाइब्रीड सीड प्रा0 लि0, इत्यादि कम्पनियॉ लगभग 3283 से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है तथा उक्त कम्पनियों द्वारा क्रमशः सेल्स मैन, कम्प्यूटर टेनी, अन आर्म्ड सेक्योरिटी गार्ड, हेल्थ एडवाइजर, मीटर रीडर, डिलेवरी एक्जीक्यूटिव, डी0ओ0 ट्रेनर, सेक्योरिटी गार्ड, सेल्स ट्रेनी, जोमैटो डिलेवरी पार्टनर सेक्योरिटी गार्ड,मल्टी टास्किंग, एक्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर, ट्रेनी असिस्टैन्ट मैनेजर, डिस्ट्रिक एवं ब्लाक लेवर आफिसर, सेल्स आफिसर जैसे विभिन्न पदो पर चयन की प्रक्रिया सम्पादित की जायेगी। तथा मेले में प्रतिभाग के लिये आयु सीमा 18 से 60 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से परास्नातक तक है

उन्होने बताया कि रोजगार मेल में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेब पोर्टल Sewayojan.up.nic.in पर लॉगिन करके सम्बन्धित कम्पनियों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। रोजगार मेल में ऑन लाइन आवेदन हेतु आवेदक को वेब पोर्टल पर पूर्व में ऑन लाइन पंजीकृत होना आवश्यक हे। वेब पोर्टल पर ऑन लाइन पंजीकरण एवं रोजगार मेले में आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी वेब पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल का अवलोकन कर ले। उक्त के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी कि लिय इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को अपना बायोडाटा, दो फोटो एंव समस्त शैक्षिक योग्यता की मूल प्रति साथ में लाना आवश vc fc्यक है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY