क्रिसेंट इंग्लिश स्कुल की बस पलटी बच्चे घायल

Shareभगवन्त यादव ( संवाददाता ) कुशीनगर तहसील कप्तानगंज अंतर्गत गोरखपुर कप्तानगंज मार्ग पर एक स्कूल बस आज सुबह पलटन एसे दर्जनों बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ...

भगवन्त यादव ( संवाददाता )

कुशीनगर तहसील कप्तानगंज अंतर्गत गोरखपुर कप्तानगंज मार्ग पर एक स्कूल बस आज सुबह पलटन एसे दर्जनों बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चो से खचाखच भरी क्रीसेंट स्कूल कप्तानगंज की बस यूपी 56 टी 0022 गोरखपुर कप्तानगंज मार्ग पर साखोपार व सुधियानी के बीच पुलिया के पास सड़क के पच्छिम तरफ लगभग बारह फीट गढ्ढे में चालक की लापरवाहीसे पलट गई।प्रत्यक्षदर्सियों के अनुसार बस में लगभग 23 बच्चे सवार थे।कुछ गम्भीर रूप से घायलबच्चों मे एक बच्चा आशीक को गोरखपुर भेजा गया जबकि अधिकांश घायल बच्चों को कप्तानगंज हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। बच्चों ने बताया कि ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था तब तक बस अनियंत्रित हो कर गढ्ढे में जाकर पलट गई।

समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रशासन व् प्रबन्ध तंत्र से एक भी आदमी घटना स्थल पर खैर खबर लेने पहुचे नहीं। घटनालगभग प्रातः सात बजे की है।सूचना पाकर उपजिलाधिकारी महोदय कप्तानगंज तथा थानाध्यक्ष महोदय घटनास्थल पहुँच गये थे। अधिकारी गण कप्तानगंज अस्पताल पहुंचकर बच्चों का कुशल क्षेम पूछा तथा सांत्वना दिया एवं विद्यालय प्रबंध तंत्र को को भी हिदायत दिया बस ड्राइवर प्रशिक्षित व जिम्मेदार रखे जाय। अच्छे बस ड्राइवर की कमी की वजह से आए दिन घटनाएं होती रहती हैं आज इस घटना में पुआल व पानी नही होता तो कितने बच्चों की मृत्यु हो जाती । लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि स्कूल मालिकों को प्रशिक्षित ड्राइवर रखने की हिदायत दी जाए।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY