दिनेश यादव जिला प्रभारी व मनोज गुप्ता तहसील अध्यक्ष बने

Shareभगवन्त यादव ( संवाददाता ) कुशीनगर दिनेश यादव को कुशीनगर प्रेस क्लब का जिला प्रभारी व मनोज गुप्ता को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों व बुद्धजीवियों ने...

भगवन्त यादव ( संवाददाता )

कुशीनगर दिनेश यादव को कुशीनगर प्रेस क्लब का जिला प्रभारी व मनोज गुप्ता को तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय पत्रकारों व बुद्धजीवियों ने बधाई दी है। जनपद स्तर से जुटे दर्जनों पत्रकारों की उपस्थिति में दिनेश यादव को कुशीनगर प्रेस क्लब का जिला प्रभारी व मनोज गुप्ता को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।मनोनीत जिला प्रभारी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि जनपद में पत्रकारों के साथ घटित उत्पीड़न की घटनाएं अब बीते दिनों की बात होंगी। अगर पत्रकार उत्पीड़न की एक भी घटना जनपद में घटी तो कुशीनगर प्रेस क्लब चुप नहीं बैठेगा। बल्कि आर पार की लड़ाई लड़ेगा। तहसील अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आएं दिन प्रशासनिक अमलो द्वारा पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार किए जाने की घटनाएं घटित होती रहती है जिसे अब बर्दाश्त नही किया जायेगा। हमारा संगठन पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओ की लड़ाई आर पार लड़ेगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत गुप्त, नवजीत सिंह, गिरजा शंकर सिंह, बेचू बीए, एसजेड सामानी, संतोष चौधरी, संजय यादव,शम्भूशरण वर्मा, बृजेश सिंह, डा0 नर्वदा सिंह, संजय मिश्रा, एसके सिंह, शिकारी लाल सिंह,वीरेंद्र यादव,उमाशंकर यादव,शिव कुमार चौबे, नसरुल्लाह अंसारी, मंजीत सिंह, गौतम गुप्ता, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा0 इक्तखार अहमद, एमके शुक्ला,अनिल मिश्र आदि दर्जनो पत्रकार व बुद्धजीवि बधाई देने वाले में मौजूद रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY