विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सकुशल सम्पन्न

Shareकुशीनगर पडरौना नगर के एक निजी स्कूल में दिन रविवार को रेडियो प्रज्ञा, उद्गम पब्लिक स्कूल एवं विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना के संयुक्त तत्वाधान में एक विराट कवि सम्मेलन...

कुशीनगर पडरौना नगर के एक निजी स्कूल में दिन रविवार को रेडियो प्रज्ञा, उद्गम पब्लिक स्कूल एवं विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना के संयुक्त तत्वाधान में एक विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कवि सम्मेलन में गोपालगंज, देवरिया,कुशीनगर,महाराजगंज, बहराइच आदि जिलो से आए प्रतिष्ठित कवियों ने प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।


कवि सम्मेलन की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसे मनंजय तिवारी ने प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार संजय ने किया जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कवि जगदीश खेतान ने किया। इस अवसर पर बहराइच से पधारे धर्मेंद्र अकिंचन महाराजगंज से आलोक शर्मा गोरखपुर से वसीम मजहर गोरखपुर कवित्री सत्यम पांडे रेणुका चौहान नीलू द्विवेदी सुजीत पांडे मधुसूदन पांडे आदि ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से समाज सेवा के क्षेत्र में दीप नारायण अग्रवाल, शैलेन्द्र दत्त शुक्ला,डॉक्टर अरुण गौतम, विजय पांडे, अशोक कुमार दीक्षित, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर संदीप अरुण श्रीवास्तव, साहित्य के क्षेत्र में अकाश महेश पूरी, फिरोज अश्क, पत्रकारिता के क्षेत्र में संजय चाणक्य, रामायण यादव, खुर्शीद आलम, अशोक शुक्ल, अखिलेश तिवारी, शैलेश उपाध्याय, संतोष वर्मा,मनोज पासवान, पिंटू मिश्रा,आदित्य श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया ।

जिलाधिकारी डॉ0 सिंह ने कहा कि कविता समाज को एक नई दिशा देती है।और रचनाकार अपनी वक्तब्य से समाज की तत्कालीन परिस्थितियों को उजागर करता है ऐसे में इस तरह का आयोजन एक सराहनीय आयोजन है। और मैं इसके लिए आयोजकों को बधाई देता हूं। कार्यक्रम के अंत में रेडियो प्रज्ञा प्रबंध निदेशक परशुराम श्रीवास्तव एवं श्री श्याम बंका ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया इस आयोजन का जनपद के कोने-कोने से आए कविता प्रेमी अनन्यान्य विशिष्ट अतिथियों ने आनंद उठाया और कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इस अवसर प्रबंध निदेशक उद्गम पब्लिक स्कूल श्याम बंका, प्रबंधक आशुतोष बंका, मैनेजर रेडियो प्रज्ञा तेज नारायण श्रीवास्तव, विमर्श साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष आरके भट्ट बावरा, उपाध्यक्ष मुजीब सिद्धकी मौज और सचिव जय कृष्ण शुक्ल उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY