फिट इंडिया अभियान के तहत रैली का आयोजन संपन्न

Shareउमाशंकर यादव कप्तानगंज कुशीनगर स्थानीय तहसील कप्तानगंज अंतर्गत केन्द्र सरकार की मंशा के अनुसार विभिन्न विद्यालयों संस्थानों में फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई । प्राप्त...

उमाशंकर यादव कप्तानगंज

कुशीनगर स्थानीय तहसील कप्तानगंज अंतर्गत केन्द्र सरकार की मंशा के अनुसार विभिन्न विद्यालयों संस्थानों में फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई ।

प्राप्त विवरण के अनुसार स्थानीय बोदरवार बाजार पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज बोदरवार के प्रधानाचार्य गोविंद मिश्र ने हमारे प्रेस प्रतिनिधि को बताया कि केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप व जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर के आदेशानुसार पत्रांक 5737– 41/ 2019 –20 के पालन में पंचायत इंटरमीडिएट कालेज के बच्चों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन कर फिट इंडिया जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किया ।

रैली के दौरान सहयोगी के रूप में बचपन बचाओ आंदोलन उ.प्र.के समन्यक उमाशंकर यादव व विद्यालय परिवार के शशि शेखर पांडे ,रामकिशुन प्रसाद, चिंतामणि उप प्राधानाचार्य, रमेश यादव ,शेषमणि, उपेंद्र यादव, संजीव कुमार ,रमेश तिवारी, राजेश्वर यादव ,भरत प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY