जनपद के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में,गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Shareकुशीनगर जनपद के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, गण तंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ध्वजा रोहण...

कुशीनगर जनपद के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, गण तंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में ध्वजा रोहण किया एवं परेड की सलामी ली गयी । जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में व मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने विकास भवन पर ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प भी दिलाया गया, इसके साथ ही जनपद में प्रभात फेरी, खेल कूद, क्रास कंट्री रेस का आयोजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही सभी नगर निकायों की मलिन बस्तियों में विशेष रुप से सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए । सरकारी संस्थानों के अलावा प्राइवेट संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया समाज कल्याण इंटर कॉलेज मनसा छापर में नंद किशोर यादव प्राचार्य झंडा रोहण किये।तथा बच्चों ने राष्ट्रगान गाने के बाद अनेकों प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, आर के मॉडल पब्लिक स्कूल बांसी घाट के प्रबंधक तेज प्रताप तिवारी ने झंडारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, वीणा वादिनी जूनियर हाई स्कूल जंगल अमवा खिरकिया के प्राचार्य नथुनी पाल ने ध्वजारोहण कर बच्चों में मिष्ठान वितरण किया , महर्षि विद्या मंदिर कसया मे ध्वजारोहण हुआ और बच्चों ने कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, केश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज बनवारी टोला के प्राचार्य पुरंदर प्रताब यादव ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया और बच्चों में इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कराया,रघुनन्दन चिल्ड्रेन एकेडमी पडरौना, और रघुनंदन हायर सेकंडरी स्कूल अहिरौली बुजुर्ग, के प्रबंधक ईश्वर चन्द्र चौरसिया ने झण्डा फहराया, हनुमान इंटरमीडिएट कालेज पडरौना के प्राचार्य और प्रबन्धक ने झंडारोहण किया। और बच्चों अनेको प्रकार के कार्यक्रम किया।विणा वादनी इण्टर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्या उर्मिला गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने अनेको प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके अलावा आदर्श कृषक इण्टर कॉलेज मनिकौरा गोला घाट के प्राचार्य सतीश कुमार यादव ने अपने विद्यालय पर ध्वजारोहण किया।और मिष्ठान वितरण किया।त्रिवेणी इंजीनियरिंग एन्ड इंडस्ट्रीज रामकोला के प्रधान प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया,नगर पंचायत रामकोला के अध्यक्ष और नगर पालिका कुशीनगर के अध्यक्ष ने अपने – अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।
जिलाधिकारी डॉ0 अनिल कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थितप प्रांगण में ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्र गान एवं उपस्थित सभी को संकल्प दिलाने उपरांत अपने धर्म पत्नी के साथ वृक्षारोपण भी किये। तथा उन्होंने सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित भी किया गया।

श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कोने कोने से आये स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को अंग वस्त्र, व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। ।जिलाधिकारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के उन वीर सपूतों ने जो देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दे दी हमे उनसे त्याग , समर्पण की भावना,उनके विचार, सद्कर्मो से सीख लेते हुए हमें भी उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिये तभी उनके प्रति सच्ची श्रधांजली होगी ,और हम उनके सपनों को साकार कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी भी बहुत से कार्य करने हैं जो विकास व सुरक्षा का लक्ष्य है उसे पूरा करना है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद, अभिहित अधिकारी मानिक चंद, जिलापूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY