कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिन शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तहत के थाना कोतवाली पडरौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 38/2020 धारा 379भा0द0वि0 से सम्बन्धित चोरी गयी मोटरसाईकिल को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 रामेश्वर यादव, हे0का0 रणविजय सिंह, का0 अनिल कुमार सिंह, का0 विजय बहादुर सिंह व का0 विजय पाल सिंह द्वारा दिनांक 30.01.2020 को 16.30 बजे रेलवे स्टेशन रोड मालगोदाम पडरौना से अभियुक्तगण 1. कृष्णा मद्धेशिया पुत्र जयराम मद्धेशिया निवासी साहबगंज उत्तरी बंजारी घाट थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर 2. मनोज यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव सा0जमुनिया महुववा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर के पास से चोरी की मोटरसाईकिल मुकदमें से सम्बंधित बरामद कर अनावरण करते हुये अभियुक्तों के निशानदेही पर 2 अन्य चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 39/2020 धारा 41/411 Ipc पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1.कृष्णा मद्धेशिया पुत्र जयराम मद्धेशिया निवासी साहबगंज उत्तरी बंजारी घाट थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2.मनोज यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव सा0जमुनिया महुववा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरण-
मोटरसाईकिल – 03 अदद
1.स्पेलेण्डर प्रो लाल रंग चेचिस नं0 MBLHA10ABC9B03287 व इंजन नं0 HA10EGC9B03692 मु0अ0सं0 38 से सम्बंधित
2.स्पेलेण्डर प्रो0चे0नं0 MBLHA00EWBCJ65420 व इंजन नं0 HA10EDDGJ1338
3.स्पेलेण्डर पैशन प्रो काले रंगचेसिस नं0 MBLHA10ASDHJ607 व इंजन नं0 HA10ELDHJ 36433.
