प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को छल रही है…राधेश्याम सिंह

Shareभगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर जनपद के रामकोला कस्बा के चिकित्सक डॉ शिवाजी राव के घर पिछले नवम्बर माह में हुई भीषण चोरी का ढ़ाई महीने बाद भी मुकामी पुलिस...

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर जनपद के रामकोला कस्बा के चिकित्सक डॉ शिवाजी राव के घर पिछले नवम्बर माह में हुई भीषण चोरी का ढ़ाई महीने बाद भी मुकामी पुलिस द्वारा पर्दाफ़ाश नहीं किये जाने पर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने मंगलवार को रामकोला के कसया तिराहे पर धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशासन द्वारा इस धरने की अनुमति न मिलने के बावज़ूद चार घंटे तक चले धरने में चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों, दवा विक्रेता यूनियन के सदस्यों, व्यापारियों समेत अन्य अन्य दूसरे लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज करायी। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को छल रही है। गन्ना किसान भी बदहाल है भाजपा सरकार में लूट हत्या बलात्कार जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं समाजवादी पार्टी अब चुप नही बैठेगी समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब असहाय व किसानों की लड़ाई लड़ी है।
धरने के अंत मे पूर्व राज्य मंत्री ने प्रसासन व पुलिस को चेताया कि इस भीषण चोरी के पर्दाफ़ाश में अब और विलम्ब हुआ तो अगला कार्यक्रम भूख हड़ताल का होगा।


उपजिलाधिकारी कप्तानगंज और सीओ खड्डा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सीओ खड्डाने कहा कि चोरी की घटना का पर्दाफाश शीघ्र किया जायेगा।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू,सपा नेता राजेश्वर गोविन्द राव,हरि यादव,एoकेo बादल,
व्यापारी नेता सुरेश अग्रवाल, काशी नरेश सिंह, सुग्रीव संत सहित कई लोगों ने सम्वोधित किया.
इस अवसर पर चिकित्सक डॉoगणेश प्रताप रॉव,डॉ o महेंद्र कुशवाहा, नवल तुलस्यान, सुनील जायसवाल,जयप्रकाश रौनियार,राजन गोविंद राव, राजन सिंह, दीपक गोविंद राव, श्रीप्रकाश पांडेय, जुल्फेकार अली आदि लोग मौजूद रहे। धरना स्थल पर
अग्निशामक बल सहित काफ़ी तादाद में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY