नाबालिक बच्चों से कराए जा रहे हैं काम, प्रशासन बेखबर

Shareउमाकान्त यादव कप्तानगंज कुशीनगर जनपद के विभिन्न शहरों व कस्बो-चौराहा तथा नगर पंचायतों में नाबालिक बच्चों से धड़ल्ले से काम कराए जा रहे हैं लेकिन प्रशासन मौन धारण कर मुक...

उमाकान्त यादव कप्तानगंज

कुशीनगर जनपद के विभिन्न शहरों व कस्बो-चौराहा तथा नगर पंचायतों में नाबालिक बच्चों से धड़ल्ले से काम कराए जा रहे हैं लेकिन प्रशासन मौन धारण कर मुक दर्शक होने का समाचार प्राप्त हुआ है ।
सूत्रों के मुताबिक जनपद कुशीनगर के तहसील कप्तानगंज अंतर्गत नगर पंचायत कप्तानगंज, बोदरवार, नगर पंचायत रामकोला ,लक्ष्मीगंज, इंदरपुर ,जगदीशपुर, मंसूरगंज, सहित जनपद के नगर पंचायत हाटा ,नगर पंचायत कसया, नगर पंचायत खड्डा ,नगर महापालिका पडरौना, तमकुही राज ,सेवरही, फाजिलनगर, इत्यादि कस्बों में मोटरसाइकिल बरामद की दुकान, मोटर गैरेज ,मोटर वर्कशॉप ,होटल, ढाबा, चाय मिष्ठान की दुकान, रेस्टोरेंट, गन्ना क्रेशर, निर्माण कार्य ,इत्यादि खतरनाक/ गैर खतरनाक नियोजनो मे नाबालिक बच्चों से काम कराया जा रहा है जिसकी शिकायत बार-बार बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा आला अधिकारियों से किया जा रहा है लेकिन आवश्यक कानूनी कार्रवाई ना होने के कारण नियोजको का मनोबल बढ़ा है जिसके कारण आज धड़ल्ले से नाबालिग बच्चों से काम कराए जा रहे हैं ।इतना सरकार का सख्त निर्देश होते हुए भी नाबालिक बच्चों से धड़ल्ले से काम कराया जाना एक चिंता का विषय है ।बचपन बचाओ आंदोलन सहित शिव कुमार चौबे , ओमप्रकाश तिवारी,एडवोकेट अनिल कुमार पांडे ,सीताराम यादव, सरवन सिंह ,कृष्ण कुमार चौबे शेषपुरवाँ, महाबीर प्रसाद, बिन्द्रेश सिंह, इत्यादि लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर कार्यरत बच्चों को मुक्त कराकर पुनर बासित कराते हुए इनके परिवार को स्थानीय जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY