गरीब बेसहारों व जरूरत मन्दों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी…रजनीकांत मणि

Shareकुशीनगर जनपद के कुण्डवा उर्फ दिलीपनगर के गुरूम्हिया स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज दिन रविवार को मुख्यमन्त्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ कुशीनगर के विधायक रजनीकान्त...

कुशीनगर जनपद के कुण्डवा उर्फ दिलीपनगर के गुरूम्हिया स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज दिन रविवार को मुख्यमन्त्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ कुशीनगर के विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी व जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर स्वस्थ्य मेला में लगे शिविर में 200 मरीजों की जांच की गयी तथा मरीजों की निःशुल्क पैथॉलॉजिकल जांच की गयी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्री मणि ने कहा कि स्वच्छ भारत , स्वस्थ्य भारत का नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है।यह प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षि योजना है। अब कोई भी गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। आयोजित मेले में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मणि ने सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सीएचसी व पीएचसी पर इस तरह का मेला आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुबिधा मिले। सरकार का उद्देश्य सबके कल्याण के लिए है। गरीब बेसहारों व जरूरत मन्दों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। महिलाओं के स्वस्थ्य पर जोर देते हुए विधायक श्री मणि ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन व बालिकाओं की शिक्षा को लेकर चल रही योजनाओं का लाभ सभी को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सबका साथ व सबका विकास के नारे के साथ हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की मंशा है।

जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सभी के सहयोग और जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित इस कार्य मे लगे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों से अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई गंभीर विमारी है तो उसे जिला सप्ताल से रेफर कर मेडिकल कालेज में इलाज करवाया जाएगा। इस अवसर पर गोल्डन कार्ड का वितरण भी किया गया। जनपद में आज कुल 53 प्रा0 स्वास्थ्य केंद्रों पर इस मेले का आयोजन कर मुफ्त दवा इलाज किया गया।
सीएमओ द्वारा मुख्यमन्त्री आरोग्य मेले के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला गया व मरीजों की जांच की व जरूरत के अनुसार ब्लड टेस्ट, टीबी की जांच, प्रेगनेंसी आदि टेस्ट टैब टेक्नीशियन टीम ने किया। तथा उचित परामर्श देकर चिकित्सकों ने दवा वितरित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारि व भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY