साईं भक्त गौरी शंकर के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब,दी गई अश्रूपूरित श्रद्धांजलि

Shareभगवन्त यादव संवाददाता कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर पंचायत निवासी गौरी शंकर मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय रमेश मद्धेशिया सोमवार को गुर्दा रोग की लंबी बीमारी के कारण अचानक मृत्यु हो...

भगवन्त यादव संवाददाता

कुशीनगर जनपद के रामकोला नगर पंचायत निवासी गौरी शंकर मद्धेशिया पुत्र स्वर्गीय रमेश मद्धेशिया सोमवार को गुर्दा रोग की लंबी बीमारी के कारण अचानक मृत्यु हो जाने पर शोक की लहर दौड़ पडी़ रामकोला नगर एवं क्षेत्र के साईं भक्तों एवं दुकानदार व्यापारी आदि शुभचिंतकों का जनसैलाब दाह संस्कार में उमड़ पढ़ा।

बताते चले कि 10 साल पूर्व से गौरी शंकर का दोनों गुर्दा खराब हो जाने के कारण सप्ताह में 3 बार गोरखपुर स्थित बाबा गोरखनाथ चिकित्सालय में डायलिसिस कराया जाता था तथा गौरी शंकर मद्धेशिया शिरडी साईं बाबा के परम भक्त थे जो बांबे साई धाम का भी दर्शन के लिए गए थे तथा उनका पूजा पाठ में अटूट विश्वास था जो youtube चैनल और समाचार पत्रों में पूर्व में छपा हुआ है 8 साल से गौरी शंकर को पिशाब नहीं होता था तथा भोजन पानी आम जीवन के तरह से 10 साल से जीवन व्यतीत किए जो रामकोला नगर पंचायत में एक चमत्कारी घटना है सोमवार को मृत्यु के दो दिन पहले अपने माता और अपने स्वयं तुला दान व पूजा पाठ किए तथा अपने परिजनों को तथा शुभचिंतकों को यह संदेश भी दिये कि हमारा अंतिम घड़ी आ चुकी है जो नगर पंचायत में चर्चा का विषय बना हुआ है सोमवार को दाह संस्कार में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोड़ पूर्व चेयरमैन महेंद्र गोड़ साइ भक्त घनश्याम जायसवाल दिनेश तिवारी रेखा बुधिराम जायसवाल बालेश्वर मद्धेशिया संगम प्रेम राजा अरविंद वर्मा तेज प्रताप खरवार राजेश जायसवाल आदि सैकडो लोग शामिल रहे

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY