कुशीनगर उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि तहसील पडरौना अन्तर्गत विकास खण्ड पडरौना की रिक्त ग्राम पंचायत सहुआडीह, पकड़ी खुर्द, पलिया मिल्की तथा विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया की रिक्त ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में नये उचित दर विक्रेता के चयन/नियुक्ति हेतु सम्बन्धित ग्राम पंचायत के इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र दिनांक 02.03.2020 तक आमंत्रित किये गए है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ दुकानदार हेतु नियत अर्हता एवं शर्तो का विवरण तहसील पडरौना स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्राप्त कर सकते है।
उन्होने बताया कि विकास खण्ड पडरौना की रिक्त ग्राम पंचायत सहुआडीह ‘‘अनुसूचित जाति‘‘ ग्राम पंचायत पकड़ी खुर्द की दुकान ‘‘अनारक्षित‘‘ एवं ग्राम पंचायत पलिया मिल्की की दुकान ‘‘अनुसूचित जाति महिला‘‘ हेतु आरक्षित है। तथा विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया की रिक्त ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर की दुकान ‘‘अनुसूचित जाति‘‘ हेतु आरक्षित है। आवेदन पत्र कार्यालय में स्वीकार करने की अन्तिम तिथि दिनांक 02.03.2020 को सायं 5.00 बजे तक ही नियत है। इसके पश्चात किसी भी दशा में आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। लॉटरी के माध्यम से दुकान चयन की कार्यवाही दिनांक 05.03.2020 को 12.00 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में सम्पादित की जायेगी, इस दिवस को समस्त अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगे। निर्धारित अर्हता एवं शर्ता को पूर्ण न करने वाले आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जायेगा।
