अज्ञात कारणों से लगी आग में बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत

Shareभगवन्त यादव कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमधा गांव के एक दलित परिवार की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें 6 वर्षीय एक...

भगवन्त यादव

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के धर्मसमधा गांव के एक दलित परिवार की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें 6 वर्षीय एक अबोध बालिका की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मसमधा निवासिनी सरोज देवी पत्नी सन्तोष अपने चार बच्चों अंकित 10 वर्ष अनु 8 वर्ष, रिया 6 वर्ष और विक्की ढेड़ वर्ष तथा ससुर सुदामा के साथ रहती थी। सरोज की बड़ी पुत्री अपने रिश्तेदारी में तथा पति बाहर कमाने गये हैं। मंगलवार रात में सभी को खाना बनाकर खिलायी। ससुर सुदामा गांव में स्थित पुराने मकान में सोने चले गए। सरोज अपने बच्चों के साथ इसी झोपड़ी के घर में सो गई। अचानक रात के 10:30 बजे के करीब उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपट से सरोज देवी की नींद खुली तो आग की लपटो को देखकर अवाक रह गई और शोर मचाते हुए बच्चों को बचाने की जद्दोजहद करने लगी। दो बच्चों को सकुशल बचा ली, लेकिन रिया आग की आगोश में आ गई और उसकी मौत हो गई । ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया तब तक इस कुनबे का एक बच्ची सहित सब कुछ सामान जलकर खाक हो गया था।


घटना की जानकारी होते ही रामकोला थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को दी। उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार रात्रि में ही पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाते हुए आर्थिक मदद किये तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने की बात कही । रामकोला पुलिस ने बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही बुधवार को सुबह से समाजसेवी, राजनीति दल तथा हल्का के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिये। युवा समाजसेवी हरि लाल कुशवाहा ने पीड़ित परिवार के आवास के लिए कटरैन की तत्काल व्यवस्था कराये। क्षेत्र के जिपंस व हियुवा के जिला महामंत्री फूल बदन कुशवाहा भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी मदद तथा आवास दिलाने की आश्वासन दिए। सीएससी रामकोला के तरफ़ से रजनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंचकर अग्निकांड में झुलसे दो बच्चों तथा मां का इलाज किया। ग्राम विकास अधिकारी नंदलाल सिंह पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद करते हुए ब्लाक स्तरीय हर संभव सुविधा देने का आश्वासन दिए।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

RELATED BY