जनपद के विभिन्न नगर व गाँवो में हर्षोल्लास से मनाया गया होली का त्यौहार

Shareकुशीनगर रंगों का त्योहार होली हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया। मंगलवार के प्रातःसे ही सम्मत की राख का लोग एक दूसरे को तिलक लगाते हुए गले मिले पारंपरिक पूजा पाठ के...

कुशीनगर रंगों का त्योहार होली हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया। मंगलवार के प्रातःसे ही सम्मत की राख का लोग एक दूसरे को तिलक लगाते हुए गले मिले पारंपरिक पूजा पाठ के साथ ही रंग और गुलाल उड़ाए गए। अलग-अलग तरह के पकवान व्यंजन बने।

नए वस्त्रों के साथ बच्चों में इस त्यौहार को लेकर काफी प्रसन्नता देखने को मिली लोगो ने एक दूसरे के घर जाकर गुजीया और पुए का आनंद लिया और शुभकामनाएं दी ढोलक की थाप झाल और मजीरे के धुन पर टोली बनाकर घर घर जाकर पारंपरिक होली गीत गाए गए नव युवकों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया अबीर गुलाल लगाया एवम् एक दूसरे को बधाइयां दी।
इस अवसर पर जनपद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पैदल मार्च करते हुए आम जनमानस में सुरक्षा की भावना का एहसास कराया पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र ने भी पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की ।स्थानीय नगर पडरौना के साहबगंज मोहल्ले, कन्नौजिया वार्ड,नौका टोला, बावली, छावनी सहित पूरे शहर तथा बंदी छापर, मटिहानिया, सोहरौना,बेलवा, भिसवासरकारी, गणेशी पट्टी, धरमपुर, सिधुवा,साड़ी, रहसू वेलही, गांग रानी, अहिरौली बुजुर्ग, कुबेरस्थान,सेमरा, सिकटा सहित विभिन्न गांव से होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है I
वहीं कप्तानगंज के ग्राम सभा मंसूरगंज , घुरहुपुर , महुअवा बुजुर्ग , शाहपुर , हरपुर मछागर , अवरही कृतपुरा , कुन्दूर , अगया , गंगराई , सोमली , भलुही , बोदरवार, रामकोला के दुबौली, सिधावे, अमवा, धर्मसंघा, मठिया, आदि गाँवों में लोगों द्वारा रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्ण माहौल में हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया भाईचारे के साथ एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल आदि लगा कर गले मिल कर लोग एक दूसरे को जहाँ होली की शुभकामना दिए। वहीँ कहीँ से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का मामला प्रकाश में नही है I

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

RELATED BY