आपसी भाई चारे, मेल मिलाप एवं सौहादपूर्ण वातारण में त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया जाय..डीएम

Shareकुशीनगर जिला मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र एस चौधरी ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन दिनांक 09.03.2020 को एवं होली का त्यौहार दिनांक 10.03.2020 मनाया जायेगा। होली मिलन व अन्य कार्यक्रम लगभग...

कुशीनगर जिला मजिस्ट्रेट भूपेन्द्र एस चौधरी ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन दिनांक 09.03.2020 को एवं होली का त्यौहार दिनांक 10.03.2020 मनाया जायेगा। होली मिलन व अन्य कार्यक्रम लगभग एक सप्ताह तक चलने की सम्भावना रहती है। होली त्यौहार को शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु तत्कालिक प्रभाव से निम्न कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। तथा समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, थाना एवं तहसीलों/कस्बों के शन्ति समितियों के सदस्यों से सर्म्पक करके तथा पुलिस सहयोग से उनकी बैठक बुलाकर त्यौहार के विषय में आकंलन करे आपसी भाई चारे, मेल मिलाप एवं सौहादपूर्ण वातारण में त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया जाय।

उन्होने बताया कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित मिश्रित आबादी/धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास जुलूस आदि के निकलने पर विशेष सतर्कता बरती जाय व समुचित पुलिस प्रंबध पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा किया जाय। होली त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया पर प्रेषित किये जाने वाले आपत्ति जनक चित्र/ वीडियो पर प्रभावी रोक लगाते हुए संलिप्ति तत्वों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किया जाय। तथा दुर्घटना आदि की स्थिति में मोबाइल एम्बुलेंश व निकटवर्ती सीएचसी/पीएचसी व अन्य अस्पतालों आदि में उपचार/दवाओंत्र/चिक्सिकों आदि के समुचित प्रभाव मुख्य चिकित्साधिकारी, कुशीनगर द्वारा किया जाय। होली मनाने का समय व दोपर की नमाज के संबंध में समुचित कार्यवाही समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी पुलिस द्वार सुनिश्चित किया जाय। होलिका दहन हेतु निर्धारित स्थानों पर कुशलतापूर्वक समय से होलिका दहन हो जाने की सूचना सभी उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय पर भेजेंगे। होली के अवसर पर विशेष सतर्कता एवं प्रशानिक दृष्टि से जागरूकता की आवश्यकता होती है क्योकि यह त्यौहार जन-सामान्स का त्यौहार है। यह भी निर्देशित किया जाता है कि सभी उप जिला मजिस्ट्रेट उक्त त्यौहारक के सकुशल सम्पन्न होने पर अनिवार्य रूप से कुशलता की रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेंजेंगे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY