कोरोना बीमारी से घबराने की आवश्यकता नही है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है..डीएम

Shareकुशीनगर जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कुशीनगर भूपेन्द्र एस0 चौधरी ने बताया कि कोविड-19 के प्रचारको रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेन्सिंग एवं गैर फार्मास्युटिकल संक्रमण निवारण एवं नियंत्रण इंटरवेशन है। जो...

कुशीनगर जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कुशीनगर भूपेन्द्र एस0 चौधरी ने बताया कि कोविड-19 के प्रचारको रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेन्सिंग एवं गैर फार्मास्युटिकल संक्रमण निवारण एवं नियंत्रण इंटरवेशन है। जो संक्रमित एवं गैर संक्रमित लोगों के मध्य सर्म्पक को कम कर के समाज में बीमारी के प्रसार को रोकने/ कम करने मे सहायक है। इस उपाय को अपनाकर किसी बीमारी की वृद्वि की दर (morbidity) एवं इससे होने वाली मृत्यु दर को (mortality) को कम किया जा सकता है

उन्होने बताया कि कोरोना बीमारी से घबराने की आवश्यकता नही है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बीमारी का फैलाव संक्रमित व्यक्ति के द्वारा खांसने एवं छीकने पर मुॅह एवं नाक से निकलने वाले ड्रापलेट्स के माध्यम से होता है। अतः लोगों को छीकतें -खॉसते समय रूमाल अथवा टिशू पेपर इस्तेमाल करे। साथ ही साबुन, पानी/सेनेटाइजर से हाथ साफ करत रहे। जिम, म्युजियम, पर्यटन स्थल सांस्कृतिक उवं सामाजिक केन्द्र, स्वीमिंग पूल एंव थियेटर, बस स्टैण्ड, शिक्षण संस्थान, कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन, तहसील, विकास भवन अन्य सार्वजनिक स्थल एवं भीड़ वाले स्थलों पर आवश्यक न हो। तहसील दिवस व समाधान दिवस का आयोजन 02 अप्रैल 2020 तक स्थगित रहेगा। कोरोना वायरस के मरीजों की चिकित्सा की व्यवस्था का समस्त खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। छात्र घर पर ही रहे, आनलाइन शैक्षणिक गतिविधियों का उपयोग करे।
श्री चौधरी ने बताया कि जनपद स्तर पर कोरोना वायरस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नम्बर 05564-240228 एव भारत सरकार के हेल्पलाइन नम्बर 91-11-23978046 एव टोल फ्री न0 1075 है। स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं हेतु सलाह एवं जानकारी ले सकते है। दिनांक 02 अप्रैल 2020 तक बायोमेंट्रिक मशीनों से उपस्थिति नही ली जायेगी। इसके लिये पंजिका का प्रयोग करे। निजी क्षेत्र के संस्थान एवं नियोक्ता जहॉ तक सम्भव हो कर्मचारियों को घर स ही काय्र करने की अनुमति दे। कोरेनटाइन/आइशोलेशन मे रखे जाने वाले कार्मिको को नियोजको के द्वारा सवेतन अवकाश दिया जाए। अफवाहों पर ध्यान न दे और न ही अफवाह फैलाये।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY