◆जनपद में 27 मार्च तक रहेगा लाॅकडाउन
◆अफवाहों पर ध्यान न दें । अफवाह फैलाने वालो पर दर्ज होगा एफ0आई0आर0।
कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा है कि कोविड-19 कोरोना वायरस की महामारी के दृष्टिगत जनपद में शासन के निर्देशानुसार 25 मार्च से 27 मार्च तक लाॅकडाउन रहेगा। इस अवधि का सभी को कडाई से पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करेगें तथा हर स्थिति पर पैनी नगर रखेगें। किसी भी दशा में आवश्यक वस्तुओं राशन आदि की कोई कमी न हो, इसे खाद्य रसद अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेगें।
जिलाधिकारी श्री चौधरी ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवायें व अन्य आवश्यक वस्तुओं की सेवायें भी उपलब्ध रहेगीं। सामानो की जमाखोरी/कालाबाजारी या अधिक दर पर विक्रय कदापि न हो, इस पर कडी नजर रखी जाये तथा ऐसा करने वालो के विरुद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
जिलाधिकारी ने लोगो से अपेक्षा करते हुए कहा है कि वे अपने घरो से बिल्कुल न निकले और न ही प्रातः मार्निंग वाॅक हेतु पार्को व सडको पर आयें। इस अवधि में स्टेडियम/पार्क आदि बन्द रहेगें। उन्होने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाये। अफवाह फैलाने वालो को चिन्हित कर सख्त कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होने कहा कि आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु अथवा किसी भी स्थान पर दो से अधिक व्यक्ति एकत्र नही होगें। उन्होने कहा कि किसी भी आवश्यकता के लिये एस0डी0एम0, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष के मोबाइल नम्बर पर जानकारी देकर आवश्यक सेवायें भी प्राप्त की जा सकती है। कोरोना वाॅयरस सम्बन्धी जानकारी के लिये कन्ट्रोल रुम की स्थापना की गई है जिसका न0 05564240228 है,
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को तत्पर रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगो की स्क्रीनिंग की जाती है। उन्होने सभी जनपदवासियों, विभागो, व्यापारिक संगठनो सहित अन्य सभी से अपेक्षा करते हुए कहा है कि इस माहामारी को नियंत्रित करने में सभी सहयोग करें। सबका प्रयास हो कि जनपद में कोई इस बीमारी का केस न आयें तथा लाॅकडाउन का अक्षरशः पालन करें, यह हम सभी के जीवन रक्षा से जुडा हुआ निर्णय है, इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। इस अवधि में अपने घरों में रहे व बाहर कदापि न निकलें।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बीमारी के नियंत्रण हेतु सभी के सहयोग की आवश्यकता है। का एक-एक आदमी सुरक्षित व स्वस्थ्य रहे, इसके लिये सभी लोग लाकॅडाउन का पालन करें तथा एहतियाती उपायों को अमल में लायें।
