सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा जिला कारागार देवरिया का किया गया निरीक्षण

Shareकुशीनगर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्लान एक्शन के अनुसार श्रीमति शबीना खान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया गया।...

कुशीनगर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्लान एक्शन के अनुसार श्रीमति शबीना खान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के द्वारा जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया गया। वहा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वेश-भूषा में पाये गये। पाकशाला का निरीक्षण में सिद्धदोष बंदियों के द्वारा तैयार किया जा रहा था, पुरूष बैरक में साफ-सफाई आदि ठीक पाया गया। पुरूष बंदियों से समस्या पूछा गया तो बंदियो द्वारा कोई समस्या न होना बताया गया। सबके पेसी टिकट चेक किये गये तो सबके टिकट अग्रिम तिथि अंकित था।


निरीक्षण के दौरान कुछ विचाराधीन बंदियो द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की मांग की गयी। जिस पर अधीक्षक कारागार देवरिया को निर्देशित किया गया कि जिस बंन्दी को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता है उनके निःशल्क अधिवक्ता अपील फार्म भरवाकर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर को प्रेषित करें। जिससे उनको निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सकें।

इस दौरान महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और उनके समस्या के बारे में पूछा गया तो किसी ने किसी समस्या का न होना बताया गया।
महिला बंदियो द्वारा बताया गया कि प्रत्येक दो सप्ताह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरिया द्वारा महिला डाक्टर आती है और जो भी समस्यायें होती है चेक कर दवा उपलब्ध कराती है साथ ही साथ सभी बन्दी मास्क पहने हुए सोशल डिस्टेसिग का पालन करते हुए देखे गये।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर ने सभी बंदियो को बार-बार साबून से 20 सेकेन्ड तक हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को कहा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY