July 11, 2020
कुशीनगर जनपद में महामारी कोविड-19 के रोकथाम के लिए आज दिन शनिवार को पडरौना ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत में फाफिंग कार्य सम्पन्न हुआ।
बताते चलें कि पडरौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत मटिहानिया बुजुर्ग, रामपुर,भिस्वासरकारी, मठिया खुर्द,मठिया बुजुर्ग में सड़कों और गलियों में फाफिंग कराया गया।जिसमें सफाई कर्मी उदयभान व ग्राम प्रधान और सचिव ने प्रमुख रूप से अपने-अपने जिम्मेदारीयो का निर्वहन किया। इस कार्य को लेकर गांव के लोगों में खुशी का लहर था। और यह कह रहे थे कि बरसात के वजह से चारों तरफ जलजमाव है अगर इस तरह का कार्य होता रहे तो हम महामारी के संक्रमण से बच सकते हैं।
Categories
तजा खबरें
No Comment
