धर्म समधा देवी मां के मंदिर विवाद के समाधान हेतु हुई बैठक

Shareमंदिर में रिसीवर नियुक्त करने की हुई मांग। भगवन्त यादव (संवाददाता) कुशीनगर रामकोला क्षेत्र का सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक प्राचीन धर्मसमधा दुर्गा मंदिर के मालिकाना हक व चढ़ावे को लेकर चल...

मंदिर में रिसीवर नियुक्त करने की हुई मांग।

भगवन्त यादव (संवाददाता)

कुशीनगर रामकोला क्षेत्र का सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक प्राचीन धर्मसमधा दुर्गा मंदिर के मालिकाना हक व चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह के अध्यक्षता तथा एसडीएम कप्तानगंज की उपस्थिति में मन्दिर के निकट स्थित सामुदायिक भवन में एक बैठक की गई। जिसमे मंदिर में रिसीवर नियुक्त करने की मांग जोर शोर से उठा। बैठक के उपरांत उपजिलाधिकारी ने दान पेटिका को सील करवा दिया।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को धर्म समधा देवी मंदिर के निकट सामुदिक भवन में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में दोपहर में बैठक शुरू हुई । बैठक में प्राचीन धर्मसमधा देवी मन्दिर में उत्पन्न भ्रष्टाचार, स्वामित्व की लड़ाई ,पूर्व में दान बॉक्स तोड़ने व चढ़ावे के रुपयो व सोना चाँदी के बटवारे पर चर्चा हुई । सभी पक्षो ने अध्यक्ष व उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अरविंद कुमार के समक्ष अपना पक्ष रखा । बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने मन्दिर की व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रिसीवर नियुक्त करने की मांग की ।

जिस पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि सभी पक्ष मंगलवार को 2 बजे तक अपना आख्या लिखित रूप में उपजिलाधिकारी कार्यलय में प्रस्तुत करे उसके बाद कोई निर्णय होगा। उपजिलाधिकारी ने अपने सामने मन्दिर के सभी दान बॉक्स को सील कर दिया यह भी निर्देश दिया कि दो पुजारियों लालमन तिवारी व त्रिलोकी मिश्रा के अलावा कोई बाहरी मन्दिर में नही रहेगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य फूलबदन कुशवाहा,अरुण सिंह, पूर्व प्रधान राहुल गोविंद राव,राकेश गोविंद राव, कर्मवीर गोविंदराव, आशुतोष गोविंदराव, नीरव गोविंदराव, वेद प्रकाश, रामप्रताप यादव,महत्तम यादव ,पूनम यादव, मुन्ना शर्मा,पुजारी लालमन तिवारी,पुजारी त्रिलोकी मिश्र उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY