कल मनाया जाएगा 74वां स्वतंत्रता दिवस, कोविड-19 के दृष्टिगत ध्वजारोहण के समय में हुआ परिवर्तन…. डी एम

Share◆कल समस्त कार्यालयों में प्रातः 09ः00 बजे होगा ध्वजारोहण ◆शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का किया जायेगा शत प्रतिशत पालन कुशीनगर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन सूचना अनुभाग-02 द्वारा जारी दिशा...

◆कल समस्त कार्यालयों में प्रातः 09ः00 बजे होगा ध्वजारोहण

◆शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का किया जायेगा शत प्रतिशत पालन

कुशीनगर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन सूचना अनुभाग-02 द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 74 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए परंपरागत रूप से सादगी, हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 20 जुलाई 2020 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त को प्रातः 9ः00 बजे सरकारी तथा गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा-अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियों को बांधकर उसे फहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुसार ही स्वाधीनता दिवस का समारोह किया जाएगा।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY