जनपद में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आजादी के 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Shareकुशीनगर जनपद में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आजादी के 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने प्रातः नौ...

कुशीनगर जनपद में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आजादी के 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने प्रातः नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। डीएम ने कहा कि हमे स्वतंत्रता लाखो जवानों और क्रान्तिकारियों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि माँ भारती के उन सपूतो के सपनो को पूरा करना ही हमारा नैतिक कर्तव्यों के साथ-साथ उन महान आत्माओ को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अंत मे जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर मे पौधरोपण किया।

पुलिस लाइन मे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के बाद गार्ड आफ आनर की सलामी ली। उन्‍होंने कहा कि कुर्बानियो के बदौलत ही देश संपूर्ण राष्ट्र का दर्जा प्राप्त किया। उन्होंने क्रान्तिकारियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दुस्तान की आजादी का इतिहास संघर्ष और बलिदान का इतिहास है। विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, बीएसए कार्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, सीएमओ कार्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनपी गुप्त, डीआईओएस कार्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अस्पताल पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ने झण्डारोहण किया। नगरपालिका एंव जलकल भवन पर नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल ने तिरंगे को सलामी देने के बाद अमर शहीदो को नमन किया।

पडरौना रामकोला रोड स्थित हनुमान इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। जगदीशपुरम कालोनी स्थित वीणा वादिनी कन्या इण्टरमीडिएट कालेज मे विद्यालय के प्रबंधक भुवनेश्वर त्रिपाठी ने झण्डारोहण कर अमर शहीदों के बीरगाथा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक आनन्द मिश्रा, अखिलेश बर्नवाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मे बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इण्टरमीडिएट कालेज मे प्रधानाचार्य नबेन्दू भूषण, समर फिल्ड स्कूल मे प्रबंधक वाई के शुक्ल, बुद्धा एकेडमी मे प्रबंधक दिनेश कसेरा,जंगल जगदीशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अरविन्द श्रीवास्तव, सिटी कान्वेंट स्कूल मे उमेश मिश्रा,रघुनंदन चिल्ड्रेन एकेडमी तथा रघुनंदन हॉयर सेकेंडरी स्कूल अहिरौली बुजुर्ग प्रबधंक ईश्वर चन्द चौरसिया,समाज कल्याण इंटरमीडिएट कालेज मनसा छापर के प्रधानाचार्य नंदकिशोर यादव, आदर्श कृषक इंटरमीडिएट कालेज मनिकौरा गोलाघाट के प्राचार्य सतीश यादव,जटाशंकर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बासी धाम के प्रबंधक तेजप्रताप तिवारी,महर्षि अरविन्द विद्या मंदिर कसया के प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा,केश्वर इंटरमीडिएट कालेज बनवारी तोला के प्राचार्य पुरन्दर प्रताप यादव, ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने देश की आजादी मे अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद क्रान्तिकारियों को नमन करते हुए उनके बताये हुए रास्तों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल,अभिहित अधिकारी मानिक चंद सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

RELATED BY