जनपद के मीडिया कर्मियों द्वारा लेखाकार को दी गयी भावभीनी विदाई

Shareकुशीनगर सूचना विभाग में कार्यरत रहे लेखाकार रामब्रत को बीते दिनो सेवानिवृत्त होने के फलस्वरुप उन्हे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं संपादको और पत्रकारों द्वारा भावभिनी विदाई दी...

कुशीनगर सूचना विभाग में कार्यरत रहे लेखाकार रामब्रत को बीते दिनो सेवानिवृत्त होने के फलस्वरुप उन्हे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं संपादको और पत्रकारों द्वारा भावभिनी विदाई दी गयी। माल्यार्पित कर एवं उन्हे अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। इस बीच रामब्रत के व्यवहारों को याद कर सभी की आंखे नम हो गई।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार के जिलाध्यक्ष सुभाष लाल श्रीवास्तव ने कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रहे है, जो अपने आज्ञाकारिता एवं अनुशासन के लिये सदैव याद किये जायेगें। उन्होने उनके यशस्वी जीवन के लिये शुभकामनायें दी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने कहा कि जीवन की दूसरी यात्रा में और सफल हो, सामाजिक सरोकारों से जुडते हुए अपने परिवार को नयी दिशा दें, दीर्घायु एवं स्वस्थ रहे ऐसी हम सभी की मनोकामना है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय सहारा के जिला संवाददाता मिथिलेश्वर पाण्डेय, ज्योतिभान मिश्र,अनिल पाण्डेय,राकेश श्रीवास्तव,आई0ए0लारी, अशोक शुक्ला सहित भानु तिवारी आदि ने भी सभा को सम्बोधित कर लेखाकार रामब्रत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन संजय चाणक्य द्वारा किया गया।
विदाई समारोह के अवसर पर जनपद के प्रमुख पत्रकार गण सहित विभाग के कर्मियों के सहयोग से लेखाकार को शाल,छाता,पैंट शर्ट, गीता सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला सूचना कार्यालय के प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, व अन्य कर्मचारी सहित अजय मिश्रा,अभिषेक शाही,रवि पाण्डेय,रत्नेश मिश्र व अन्य मीडियाकर्मी आदि प्रमुख् रुप से उपस्थित रहे।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY