जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया अपील, कोरोना महामारी से निपटने में सभी जिला प्रशासन का करें सहयोग

Share डीएम ने कहा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग में तेजी लायी जाये और प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की कोरोना टेस्टिंग करायी जाय। कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र...
  • डीएम ने कहा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग में तेजी लायी जाये और प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की कोरोना टेस्टिंग करायी जाय।

कुशीनगर जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने जनपद में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सभी नोडल अधिकारियों /सम्बंधित अधिकारियों से कहा है कि कोरोना चेन को तोड़ने के लिए जरूरी है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग में तेजी लायी जाये और प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की कोरोना टेस्टिंग करायी जायें। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की समस्त कोरोना निगरानी समिति को निर्देश दिये जाये कि वह अपने क्षेत्र में प्रतिदिन की गयी कोरोना जांच की आख्या कन्ट्रोल रूम एवं संबंधित एमओआईसी को वॉटशप के माध्यम से उपलब्ध करायें और किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने की सूचना मिलने पर उसे तत्काल एल-1 अस्पताल में भर्ती करायें और अगर उक्त व्यक्ति होम आईसोलेशन होना चाहता है तो उसके घर में शर्तो के अनुसार सभी व्यवस्थाएं होने पर ही होम आईसोलेशन की अनुमति दी जाये।
एल-1 व एल-2 अस्पताल के सम्बंध में जिलाधिकारी ने संबंधित नोडल, चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि अस्पताल में सफाई, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्था ठीक रखने के साथ पीपी किट, मास्क, सेनेटाईजर, चादर आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम को निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की सूचना मिलते ही तत्काल संबंधित क्षेत्र के एमओआईसी को सूचित करते हुए एम्बुलेंस के साथ टीए को भेज कर उक्त व्यक्ति की जांच कराने के साथ एल-1 अस्पताल में भर्ती करायें और प्रतिदिन एल-1 अस्पताल में भर्ती एवं होम आईसोलेशन होने वाले तथा समय पूरा कर एल-1 अस्पताल व होम आईसोलेशन से मुक्त होने वाले कोरोना मरीजो की संख्या कम्प्यूटर पर अपलोड करायें।
जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम हेतु शासन के निर्देशानुसार सभी उपायों को अपनाते हुए प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है, तथा प्रत्येक बिंदु पर गहनता से विचार विमर्श पश्चात अमल में लाये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित भी किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा भी प्रतिदिन इस कार्य मे लगे अधिकारियों /कर्मचारियों की मॉनिटरिंग की जा रही है,

श्री चौधरी ने बताया कि होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने सहित बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर सर्विस टैक्स टीम की निगरानी कड़ी रखने व उन्हें तत्काल ट्रेस कर उनकी सेम्पलिंग की जाने हेतु निर्देशित किये गए हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि कोरोना महामारी से निपटने में सभी जिला प्रशासन का सहयोग करें, दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करें, तथा स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

Categories
तजा खबरें
No Comment

Leave a Reply

*

*

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

RELATED BY